अयोध्या: महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली फ्लाइटों का संचालन हुआ कम, यात्रियों की संख्या भी हुई कम, आधी रह गईं फ्लाइट..

Spread the love

अयोध्या: महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली फ्लाइटों का संचालन हुआ कम, यात्रियों की संख्या भी हुई कम, आधी रह गईं फ्लाइट..

रामनगरी के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली कई सीधी फ्लाइटों का संचालन इन दिनों ठप है। यात्रियों की कमी और विमान कंपनियों में हो रही उठापटक इसकी प्रमुख वजह मानी जा रही है। अयोध्या से चेन्नई और कोलकाता की रोजाना फ्लाइट मौजूदा समय में वीकली कर दी गई है। मुंबई के लिए भी सिर्फ एक ही फ्लाइट बची है। जबकि शुरुआती दौर में करीब 18 विमान प्रतिदिन रामनगरी से उड़ान भरते थे, अब ये संख्या घटकर आधी रह गई है।

अयोध्या से चेन्नई के लिए स्पाइसजेट ने रोजाना फ्लाइट शुरू की थी, जो अब सिर्फ सप्ताह में दो दिन बृहस्पतिवार और रविवार को चल रही है। यही हाल कोलकाता की फ्लाइट का भी है। वर्तमान में एयर इंडिया एक्सप्रेस के अलावा कोई भी विमान कंपनी कोलकाता के लिए फ्लाइट संचालित नहीं कर रही है। वहीं मुंबई के लिए भी प्रतिदिन सिर्फ इंडिगो की सीधी फ्लाइट ही उड़ान भर रही है। इससे पहले स्पाइसजेट की फ्लाइट भी रोजाना चलती थी। लेकिन अब स्पाइसजेट का संचालन वीकली किया जा रहा है। साथ ही सीधे मुंबई जाने वाली फ्लाइट वाया दिल्ली होकर जा रही है। हालांकि इसको लेकर अबतक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि ऐसे हालात कब तक रहेंगे। फ्लाइट दोबारा शुरू होंगी या हमेशा के लिए बंद कर दी जाएंगी इसपर संदेह बना हुआ है।

भविष्य में शुरू हो सकती हैं सेवाएं
विमान कंपनियां की ओर से निजी कारण बताकर फिलहाल के लिए फ्लाइट का संचालन बंद किया गया है। भविष्य में ये विमान सेवाएं शुरू भी की जा सकती हैं। – विनोद कुमार, एयरपोर्ट निदेशक

और पढ़े  Supreme Court: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SCने मांगी स्टेटस रिपोर्ट, जारी किया नोटिस

Spread the love
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: बस से उतरते ही छात्र को रौंदा, मासूम की मौके पर हुई मौत, कॉलेज में की तोड़फोड़

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के थाना जैत क्षेत्र के गांव राल पर स्कूल बस की चपेट में आने से कक्षा दो के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: दान देने के तरीके में बड़ा बदलाव, अब ये काम करने से बच रहे श्रद्धालु

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन उनके दान देने के तरीके में बड़ा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *