Gang Rape- युवती को बस से खींचकर किया सामूहिक दुष्कर्म, 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, युवती ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप।

Spread the love

Gang Rape- युवती को बस से खींचकर किया सामूहिक दुष्कर्म, 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, युवती ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप।

कटघर थाना क्षेत्र की युवती को बस खींचकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। युवती 21 अप्रैल को बुआ के साथ बस से काशीपुर जा रही थी। भोजपुर थाना क्षेत्र के चकबेगमपुर-हमीरपुर गांव के बीच आरोपियों ने वारदात का अंजाम दिया। कटघर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने ठाकुरद्वारा कोर्ट में याचिका दायर की।

कहा कि उसके गांव के ही वरुण, मोंटी, नकुल, अमरजीत, अमित, सुनील व शेर सिंह उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करते हैं। 21 अप्रैल को उसकी बेटी बुआ के साथ बस में बैठकर काशीपुर जा रही थी। उसकी बेटी को बस में देखकर आरोपी भी बस में बैठ गए। आरोप है कि बस भोजुपर थाना क्षेत्र के गांव चकबेगमपुर-हमीरपुर के बीच में पहुंची तो आरोपियों ने बस को रुकवा लिया।

आरोपी उसकी बेटी को बस से खींचकर ले गए। व्यक्ति ने बताया कि शोर मचाने पर आरोपी ने उसकी बेटी को नशीला रुमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया। आरोप है कि वरुण, अमरजीत, अमित, व सुनील ने उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी उसकी बेटी को छोड़कर चले गए।

व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी ने होश आने पर राहगीरों को इसकी जानकारी दी। एक व्यक्ति ने 112 पुलिस को फोन कर जानकारी दी। व्यक्ति का आरोप है कि रामपुर दौराहे चौकी पर जाकर शिकायत तो उन्होंने भोजपुर थाने भेज दिया, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़े  UP- चुनाव के ठीक पहले बदली UP की राजनीति, ब्राह्मण वोट हुआ प्रासंगिक, अखिलेश के PDA में अब आया पंडित भी

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
बिलारी पुलिस ने शनिवार को एसएसपी के आदेश पर बदायूं निवासी दीपू सहित तीन आरोपियों के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने गोदभराई की रस्म के बाद शादी करने से इन्कार कर दिया है।

बिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने 16 अप्रैल को एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि बदायूं जिले मेें बिसौली थाना क्षेत्र के ननुआ नगला गांव निवासी दीपू का उसके घर आना-जाना था। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। एक मार्च को उसकी गोदभराई की रस्म हो गई।

जिसमें करीब 3.50 लाख रुपये का खर्चा आया। कार्यक्रम की वीडियो और फोटो भी युवती के पास हैं। युवती का आरोप है कि अब दीपू शादी करने से इन्कार कर रहा है। आरोप है कि उसके परिवार के सूरज और नितेश से संपर्क कर शादी करवाने का अनुरोध किया गया, तो उन्होंने भी मना कर दिया।

युवती ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शनिवार को एसएसपी के आदेश पर मामले में दीपू, सूरजपाल व नितेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


Spread the love
  • Related Posts

    पीजी में असम की युवती की बेरहमी से हत्या: धारदार हथियार से किए कई वार, नौकरी की तलाश में नोएडा आई थी महक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा के सेक्टर-49 बरौला स्थित पीजी में एक युवती की बेरहमी से हुई हत्या ने सनसनी फैला दी है। असम की मूल निवासी, 19 वर्षीय महक अहमद पर धारदार…


    Spread the love

    राममंदिर ट्रस्ट ने फुल-टाइम CEO के चयन के लिए शुरू किए इंटरव्यू, 5200 आवेदनों में से 18 शॉर्टलिस्ट

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने पहले फुल-टाइम चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *