राज्य कर विभाग की डिप्टी कमिश्नर अनुपम सरोज का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) का आवेदन शासन ने मंजूर कर लिया है। राज्य कर अनुभाग-1 की ओर से 28 अक्तूबर को जारी कार्यालय आदेश के मुताबिक अनुपम सरोज को 31 अक्तूबर 2026 से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्रदान की गई है।
कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की
अनुपम सरोज के वीआरएस लेने के बाद उनके राजनीतिक क्षेत्र में आने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। चर्चा है कि वह सीतापुर जिले की सिधौली विधानसभा सीट (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित) से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
अनुपमा सरोज राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद सुशीला सरोज की बेटी हैं। उनके पति अनुराग भदौरिया समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता हैं। ऐसे में सरकारी सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद उनके सक्रिय राजनीति में आने की अटकलों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।