कमिश्नर राजेश कुमार ने क्रूज का उद्घाटन कर संचालन की शुरुआत की।
कमिश्नर ने बताया कि यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक बोट है, जो बैटरी से संचालित होती है। इसमें डीजल का इस्तेमाल नहीं होता और यह प्रदूषण रहित है।
पिछले साल भी इसका प्रयोग के तौर पर संचालन किया गया था। इस बार पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ इसे दोबारा संचालित किया जा रहा है।
क्रूज को गुप्तार घाट से कच्चा घाट तक चलाने की योजना है, जिससे पर्यटक सरयू नदी के साथ अयोध्या के विभिन्न घाटों का नजारा देख सकेंगे।
करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस क्रूज के जरिए पर्यटकों को सरयू में सैर का नया अनुभव मिलेगा।
इस मौके पर मौजूद डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि 7 नवंबर को होने वाले दीपोत्सव के मुख्य आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
दीपोत्सव में शामिल होने वाले प्रतिभागियों द्वारा सरयू आरती का रिहर्सल शुरू कर दिया गया है, जबकि ड्रोन शो का ट्रायल भी किया जाएगा।
डीएम ने कहा कि सभी स्तरों पर रिहर्सल कराया जा रहा है, ताकि दीपोत्सव का आयोजन भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
क्रूज के संचालक के मुताबिक, पर्यटक इसमें सवार होकर सरयू नदी और पूरी अयोध्या के खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकेंगे।






