अयोध्या: शराब के पैसे मांगने पर सेल्समैन को लाठी-डंडों से पीटा, दर्ज किया गया मुकदमा

अयोध्या: शराब के पैसे मांगने पर सेल्समैन को लाठी-डंडों से पीटा, दर्ज किया गया मुकदमा

शराब के पैसे मांगने पर मनबढ़ युवकों ने सेल्समैन को जमकर पीटा। घायल सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना महराजगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर अरवत स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर बुधवार देर रात की है। सेल्समैन संदीप पाल ने बताया कि बुधवार की रात लगभग नौ बजे भूपेंद्र सिंह आपने चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ आया और अंग्रेजी शराब की मांग की।

शराब देने के बाद जब पैसे मांगे तो वे सब आक्रामक हो गए और दुकान का गेट तोड़कर अंदर घुस आए और लाठी-डंडों से पिटाई करने लगे। इसके बाद उपद्रवी भाग निकले।
<strong>अयोध्या: शराब के पैसे मांगने पर सेल्समैन को लाठी-डंडों से पीटा, दर्ज किया गया मुकदमा</strong>
थानाध्यक्ष महराजगंज अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में संदीप की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज से पहचान कराकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

और पढ़े  UP- चुनाव के पहले गर्माया प्रदेश का राजनीतिक माहौल, अखिलेश-योगी ने किए तीखे हमले, राजभर ने की टिप्पणी
  • Related Posts

    अयोध्या- तेंदुए को पकड़ने के लिए सैन्य क्षेत्र में लगाया जा रहा पिंजरा

          सैन्य क्षेत्र के मीरनघाट के पास ईटीआर रेंज में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। रविवार को वन…

    अयोध्या- राज बहादुर यादव की 8वीं पुण्यतिथि पर याद आया शिक्षा और समाजसेवा का सफर

             शिक्षा को समाज परिवर्तन का आधार और समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य मानने वाले राजबली स्मारक पब्लिक इंटर कॉलेज, मडना के संस्थापक राज बहादुर यादव की…