अयोध्या: राम मंदिर निर्माण में 1 साल में खर्च हुए 776 करोड़, दान में मिले 363 करोड़, विदेश से आया इतना दान

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण में 1 साल में खर्च हुए 776 करोड़, दान में मिले 363 करोड़, विदेश से आया इतना दान

1 वर्ष में रामलला को मिले 363 करोड़ 34 लाख रुपये।काउंटर पर चेक और नकद मिलाकर आए 53 करोड़। मंदिर के दान पत्र में मिले 24 करोड़ 50 लाख रुपये।71 करोड़ बैंक में लोगों ने सीधे किया समर्पित।10 करोड़ 43 लाख रुपए विदेश से मिली दान।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में जामा हैं फिक्स डिपाजिट के रूप में 2600 करोड़ रुपये।204 करोड़ रुपए रामलाल को बैंक से मिला ब्याज।2023-24 में रामलला को समर्पित किया गया 13 कुंतल चांदी और 20 किलो सोना।राम मंदिर ट्रस्ट को मिला 2100 करोड़ का एक चेक प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष के नाम।मौजूदा वित्तीय वर्ष में मन्दिर से जुड़ी व्यवस्था में टोटल 850 करोड़ खर्च काअनुमान।वित्तीय वर्ष 2023 24 का ट्रस्ट में सार्वजनिक किया लेखा-जोखा।राम मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित किया जाएगा राम दरबार।श्री राम के दरबार में स्थापित होंगी श्री राम, माता जानकी, हनुमान और तीनों भाई की मूर्तियां।राम दरबार में सफेद संगमरमर की होंगी सभी मूर्तियां।पहले ही टाइटेनियम से बनवाई जा चुका है राम दरबार।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी जानकारी।

<strong>अयोध्या: राम मंदिर निर्माण में 1 साल में खर्च हुए 776 करोड़, दान में मिले 363 करोड़, विदेश से आया इतना दान</strong>

बीते वित्तीय वर्ष में रामलला को मिला दान
ट्रस्ट के दान पात्र में – 53 करोड़
रामलला की हुंडी में – 24.50 करोड़
ऑनलाइन – 71.51 करोड़
विदेशी दान – 10.43 करोड़

राम जन्मभूमि पथ पर स्थायी जर्मन हैंगर लगाने की तैयारी
डेढ़ किलोमीटर लंबे श्रीराम जन्मभूमि पथ पर अब भक्तों की सुविधा के लिए स्थायी जर्मन हैंगर लगाने की सहमति बैठक में मिल गई है। मार्च से लेकर सितंबर तक गर्मी व बरसात की अधिकता रहती है। तय हुआ की भक्तों को इससे बचाने के लिए स्थाई रूप से जर्मन हैंगर लगाया जाए। काम अक्टूबर से शुरू कर दिया जाएगा।

और पढ़े  आफत की बारिश: बाढ़ से हालात भयावह, चित्रकूट में 80 घर गिरे, प्रयागराज में आबादी तक जलभराव, ये नदियां उफान पर

प्रथम तल पर स्थापित होगा टाइटेनियम का राम दरबार
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि प्रथम तल पर संगमरमर का राम दरबार स्थापित किया जाना है, लेकिन इससे पहले टाइटेनियम से निर्मित राम दरबार की स्थापना पर चर्चा हुई थी। टाइटेनियम से निर्मित राम दरबार ट्रस्ट को समर्पित कर दिया गया है। अब संगमरमर के राम दरबार की स्थापना होनी है, इसलिए बैठक में निर्णय हुआ है कि मंदिर में उत्सव मूर्ति भी होती है। टाइटेनियम से निर्मित राम दरबार को उत्सव मूर्ति के रूप में स्थापित किया जाएगा। इस पर सहमति बन गई है। टाइटेनियम से निर्मित राम दरबार की ऊंचाई करीब डेढ़ फीट और चौड़ाई एक फिट है।

ट्रस्ट को मिला 2100 करोड़ के चेक
चंपत राय ने बताया कि ट्रस्ट कार्यालय पर एक 2100 करोड़ का चेक आया है। चेक पर देने वाले का नाम, पता व मोबाइल नंबर भी लिखा है, लेकिन यह प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष के नाम से भेजा गया है। चेक बैंक को समर्पित कर दिया गया है और पीएम राष्ट्रीय आपदा कोष के नाम भेजने को निर्देशित किया गया है।

  • Related Posts

    U में बाढ़ की चपेट में कई जिले,नदियां उफनाईं, सात की मौत, एनडीआरएफ समेत एजेंसियों ने संभाला मोर्चा,

    प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। घर और दुकान बाड़ से घिरने के कारण लोग परेशान हैं। रोजगार…

    अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू, नई व्यवस्था पर मंथन

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू हो गई है। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र…