अयोध्या- अखिल भारत हिन्दू महासभा त्रिदंडी का राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय अधिवेशन आज

अयोध्या- अखिल भारत हिन्दू महासभा त्रिदंडी का राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय अधिवेशन आज

अयोध्या अखिल भारत हिन्दू महासभा त्रिदंडी का राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय अधिवेशन कल 25 अगस्त को अम्बर पैलेस, तारा जी पुरम कालोनी में आयोजित किया जा रहा है। इस अधिवेशन में शामिल होने के लिये देशभर से पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। आज यहां प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने बताया कि राम नगरी में हो रहे इस अधिवेशन में जिसको राशन उसको आरक्षण सहित मथुरा, काशी, लक्ष्मण टीला समेत बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हुये हमलों सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा होने की उम्मीद है।<strong>अयोध्या- अखिल भारत हिन्दू महासभा त्रिदंडी का राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय अधिवेशन आज </strong> इसके अलावा मथुरा, काशी, लक्ष्मण टीला समेत बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हुये हमलों के मुद्दों के अलावा पार्टी के संगठनात्मक ढांचे की मजबूती को लेकर अधिवेशन में चर्चा की जायेगी और संगठन की भविष्य की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा और विभिन्न धार्मिक मुद्दों पर एक साझा दृष्टिकोण तैयार किया जाएगा। हालांकि चुनाव आयोग की तकनीकी कारणों को हिन्दू महासभा की नीतियों के साथ चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों चुनावी मैदान में उतारने के लिये अखण्ड आर्यावर्त आर्य महासभा राजनैतिक दल को तैयार किया जाएगा। जिसकी विधिवत घोषणा कल अधिवेशन के दौरान की जायेगी।

Byte- ऋषि त्रिवेदी,प्रदेश अध्यक्ष

और पढ़े  राममंदिर के नए CEO: ट्रस्ट के पास ही रहेगा ये अंतिम अधिकार, तकनीक से चढ़ावे की गिनती, जानें किसका क्या काम
  • Related Posts

    U में बाढ़ की चपेट में कई जिले,नदियां उफनाईं, सात की मौत, एनडीआरएफ समेत एजेंसियों ने संभाला मोर्चा,

    प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। घर और दुकान बाड़ से घिरने के कारण लोग परेशान हैं। रोजगार…

    अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू, नई व्यवस्था पर मंथन

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू हो गई है। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र…