अयोध्या: प्रधानमंत्री खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ |

Spread the love

 प्रधानमंत्री खेल प्रतियोगिता का आयोजन मकबरा स्थित स्टेडियम में किया गया। महानगर की प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, फुटबाल, वॉलीबाल, रस्साकसी तथा कबड्डी की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य डा हरिओम पाण्डेय ने दीप प्रज्जवलन किया। खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
महानगर की पीएम खेल प्रतियोगिता का दो सत्र होगा। जिसमें 24 से 27 अक्टूबर तथा 4 नवंबर से सात नवबंर तक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिता में क्रिकेट की 20, फुटबॉल की 8, वालीबॉल की 6, रस्साकसी की 10 तथा कबड्डी की 10 टीमें हिस्सा ले रहीं है। महानगर तथा ब्लाक स्तर की विजेता तथा उपविजेता टीमों के मध्य लोकसभा स्तर पर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
प्रतियोगिता के पहले दिन क्रिकेट के तीन मैच खेले गए। पहले मैच सुभाषचंद्र बोस वार्ड और जय प्रकाश नारायन वार्ड के बीच खेला गया। जिसमें जयप्रकाश नारायण वार्ड 6 विकेट से विजयी रहा। दूसरा मैच में कौशलपुरी वार्ड ने चित्रगुप्त वार्ड को 70 रन से हराया। तीसरा मैच विक्रमादित्य वार्ड और हनुमंत नगर वार्ड के मध्य हुआ। मैच को हनुमत नगर वार्ड ने 50 रन से जीता।
मुख्य अतिथि डा हरिओम पाण्डेय ने कहा इस तरह के आयोजन से प्रतिभाओं ने निखार आता है। ब्लाक स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों का मंच मिला। वहां से प्रतिभावान टीम लोकसभा स्तर पर मैच खेलेगीं। सरकार द्वारा खेल तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं बनाई है। खेल नीति को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दी है।
इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, कमला शंकर पाण्डेय आयोजन अध्यक्ष मनमोहन जायसवाल, सचिव विशाल सिंह, करूणाकर पाण्डेय, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, सुनील तिवारी शास्त्री, इंद्रभान सिंह, शीतला पाण्डेय, सुधीर नाग सिद्धू, अखण्ड प्रताप सिंह, राघवेन्द्र पाण्डेय, राम कुमार सिंह राजू, बुद्धिपाल प्रजापति, संग्राम सिन्हा, सूरज सोनकर, किशन मौर्या, सुरेन्द्र यादव, मनोज श्रीवास्तव, राजकुमार सचदेवा, शकुंतला गौतम, रीना द्विवेदी,
भाजपा के सहमीडिया प्रभारी अंशुमान मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी व आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

और पढ़े  पीजी में असम की युवती की बेरहमी से हत्या: धारदार हथियार से किए कई वार, नौकरी की तलाश में नोएडा आई थी महक

Spread the love
  • Related Posts

    निजी स्कूलों में स्क्रीन टाइम तय, अब बोर्ड पर ही पढ़ाएंगे गुरु जी, जिला प्रशासन तैयार कर रहा गाइडलाइन

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा और ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल बच्चों को अधिक देर तक स्क्रीन के माध्यम से नहीं पढ़ा सकेंगे। उन्हें बोर्ड का प्रयोग करना होगा। इस संबंध में जिला…


    Spread the love

    स्पेशल 26 की तर्ज पर फर्जी पुलिस बनकर किया अगवा, पांच गिरफ्तार और दो की तलाश

    Spread the love

    Spread the loveस्पेशल 26 फिल्म की तरह फर्जी पुलिस बनकर जीएसटी सलाहकार को अगवा कर फिरौती वसूली का खुलासा हुआ है। महंगे शौक की वजह से कर्ज में डूबे आरोपियों…


    Spread the love