अयोध्या: सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने छावनी परिषद के कर्मचारी को 10 हजार की रिश्वत लेते किया  गिरफ्तार

योध्या छावनी परिषद में मेट के पद पर कार्यरत विजय कुमार को सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मंगलवार को रंगे हाथ दबोच लिया। उसे बुधवार को राजधानी लाकर अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक मैनपुरी निवासी शिवम ने अयोध्या छावनी परिषद से नीलामी के जरिए 1,37,500 रुपये कीमत की लकड़ी खरीदी थी। इसका अनुमति पत्र जारी करने के लिए मेट विजय कुमार 15 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। शिवम ने सोमवार को इसकी शिकायत सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच में की, जो जांच में सही पाए जाने पर टीम को विजय कुमार को ट्रैप करने के लिए अयोध्या भेजा गया।
मंगलवार शाम को छावनी परिषद कार्यालय में जैसे ही विजय कुमार ने शिवम से रिश्वत के 10 हजार रुपये लिए, सीबीआई के अधिकारियों ने उसे दबोच लिया। सीबीआई की टीम उससे छावनी परिषद में पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि विजय कुमार ने किसी अधिकारी के इशारे पर रिश्वत की मांग की थी।

बता दें कि सीबीआई ने बीते माह अयोध्या के छावनी परिषद कार्यालय में टेंडरों में हेराफेरी की शिकायत मिलने पर दो दिन तक छानबीन की थी। सीबीआई के रडार पर आने के बावजूद छावनी परिषद के कर्मचारी रिश्वतखोरी करने से बाज नहीं आ रहे।

और पढ़े  भीषण सड़क हादसा: गंगा एक्सप्रेस-वे पर पलटी तेज रफ्तार थार, 4 युवकों की मौत, एक घायल
  • Related Posts

    सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: मलबा हटाने के दौरान मिला 20 फीट गहरा कुआं, डाला गया था लिंटर

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक मस्जिद को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद मलबा हटाने के दौरान जमीन के नीचे…

    राममंदिर: CEO जितेंद्र मिश्र ने संभाली कमान, बैठकें कर समझी पूरी व्यवस्था, नई टीम के साथ होगा आगे का एक्शन

    अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं को समझने और नई जिम्मेदारी की रूपरेखा तैयार करने की…