अयोध्या- मिल्कीपुर उपचुनाव: आजाद समाज पार्टी ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट से संतोष कुमार को बनाया प्रत्याशी

Spread the love

योध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर सपा व भाजपा के बाद सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी  ने भी प्रत्याशी घोषित कर दिया है। आसपा ने समाजवादी पार्टी से बागी हुए संतोष कुमार उर्फ सूरज चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। इसकी घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ ने की।

इस सीट पर भाजपा ने मंगलवार को उम्मीदवार की घोषणा करते हुए चंद्रभानु पासवान को उम्मीदवार बनाया। वहीं, सपा की तरफ से सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है।

दलित मतदाता निभाते हैं निर्णायक भूमिका
मिल्कीपुर सीट पर दलित मतादाता ही निर्णायक भूमिका निभाते रहे हैं। उसमें भी पासी समाज की संख्या सबसे अधिक है। यही वजह है कि पिछले कई चुनावों से सपा ने पासी समाज के ही पुराने और वरिष्ठ अवधेश प्रसाद पर दांव लगाकर सफल होती रही है। चुनावी इतिहास के आंकड़ों पर नजर डालें तो 1991 से अब तक के सभी चुनावों में इसी सीट पर भाजपा को सिर्फ दो ही बार जीत मिली है। यानि सियासी तौर पर इस सीट को सपा ही गढ़ माना जाता है।

मिल्कीपुर सीट पर कुल मतदाता 3.5 लाख
55 हजार पासी, 1.2 लाख अन्य दलित (कोरी आदि), 55 हजार यादव, 60 हजार ब्राम्हण, 30 हजार मुस्लिम, 25 हजार क्षत्रिय, 50 हजार अन्य पिछड़ी जाति।


Spread the love
और पढ़े  मुरादाबाद में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, नैनीताल निवासी समेत 4 युवकों की मौत
  • Related Posts

    अयोध्या- श्रीमद्भागवत कथा में सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन, सच्ची मित्रता और भक्ति का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love     गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के आवास राजेपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण महायज्ञ के अंतिम दिन कथा व्यास पंडित ज्ञान चंद्र द्विवेदी ने भगवान श्रीकृष्ण और…


    Spread the love

    मथुरा हिंसा- फरसे वाले बाबा के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, DM ने की बड़ी घोषणा, ट्रक चालक की मौत

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद भड़की भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के प्रयासों…


    Spread the love