अयोध्या- मिल्कीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष सहित कई मंत्री रहे मौजूद

बीजेपी प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने किया नामांकन, भूपेंद्र चौधरी बोले- मुकाबला रामभक्त और रामद्रोहियों के बीच

 

मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने नामांकन दाखिल किया. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इसे ‘रामभक्त’ और ‘रामद्रोहियों’ के बीच की लड़ाई बताया. सपा पर निशाना साधते हुए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा ने राजनीति को व्यापार बना दिया है.
भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने मिल्कीपु सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन किया. चंद्रभानु पासवान ने पूर्व सांसद लल्लू सिंह के साथ दो सेट और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के साथ भी दो संतों में नामांकन किया. नामांकन के दौरान सभी 6 मंत्री मौजूद रहे जिन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर में जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी है.

चंद्रभानु पासवान के नामांकन से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने एक जनसभा को संबोधित कर शक्ति प्रदर्शन भी किया. इस दौरान मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सूर्य प्रताप शाही, जेपी एस राठौर, गिरीश चंद यादव, सतीश चन्द्र शर्मा, दया शंकर मिश्र दयालु, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक अमित सिंह चौहान, राम चन्द्र यादव, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह, धर्मेंद्र सिंह टिल्लू, प्रियंक पांडेय व अवनीश पटेल मौजूद रहे.

और पढ़े  UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का...
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…