अयोध्या- मिल्कीपुर उपचुनाव: आजाद समाज पार्टी ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट से संतोष कुमार को बनाया प्रत्याशी

अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर सपा व भाजपा के बाद सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाली आजाद समाज पार्टी  ने भी प्रत्याशी घोषित कर दिया है। आसपा ने समाजवादी पार्टी से बागी हुए संतोष कुमार उर्फ सूरज चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। इसकी घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ ने की।

इस सीट पर भाजपा ने मंगलवार को उम्मीदवार की घोषणा करते हुए चंद्रभानु पासवान को उम्मीदवार बनाया। वहीं, सपा की तरफ से सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है।

दलित मतदाता निभाते हैं निर्णायक भूमिका
मिल्कीपुर सीट पर दलित मतादाता ही निर्णायक भूमिका निभाते रहे हैं। उसमें भी पासी समाज की संख्या सबसे अधिक है। यही वजह है कि पिछले कई चुनावों से सपा ने पासी समाज के ही पुराने और वरिष्ठ अवधेश प्रसाद पर दांव लगाकर सफल होती रही है। चुनावी इतिहास के आंकड़ों पर नजर डालें तो 1991 से अब तक के सभी चुनावों में इसी सीट पर भाजपा को सिर्फ दो ही बार जीत मिली है। यानि सियासी तौर पर इस सीट को सपा ही गढ़ माना जाता है।

मिल्कीपुर सीट पर कुल मतदाता 3.5 लाख
55 हजार पासी, 1.2 लाख अन्य दलित (कोरी आदि), 55 हजार यादव, 60 हजार ब्राम्हण, 30 हजार मुस्लिम, 25 हजार क्षत्रिय, 50 हजार अन्य पिछड़ी जाति।

और पढ़े  बुलंदशहर: बेला भवानी मंदिर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 29 श्रद्धालु घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Related Posts

    प्रदेश में कल से सक्रिय होने जा रहा है नया विक्षोभ, हवाओं के साथ इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    राज्य में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटे बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज झोंकेदार हवाओं…

    नीला ड्रम केस: सौरभ के टुकड़े करने वाली पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी को आज मिलेगी सजा

    ब्रह्मपुरी में सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को बुधवार को उनके गुनाह की सजा मिलेगी। तीन मार्च 2025 की रात दोनों…