‘राजा भैया का दबदबा था और रहेगा: रामकथा सुनने प्रतापगढ़ पहुंचे बृजभूषण सिंह बोले- हमारा इतिहास सतयुग से

यूपी के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा के बेंती राजभवन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित रामकथा में पहुंचे गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया का दबदबा पहले भी था। आगे भी रहेगा। इनके पिता का भी दबदबा था। रामकथा में आए पूर्व सांसद ने आमंत्रण देने के लिए राजा भैया का धन्यवाद दिया।

 

उन्होंने कहा कि आज मुझे बाबा बागेश्वर के साथ इस पवित्र भूमि और जनता के दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ है। आगे कहा कि सनातन किसी की दया पर नहीं है। हमारा इतिहास सतयुग से शुरू होता है। सतयुग में भी सनातन को मिटाने की कोशिश हुई थी। त्रेता और द्वापर में भी प्रयास हुआ। आज कलयुग में भी कोशिश जारी है लेकिन सनातन सभी युगों में था। कलयुग में भी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिनको अपना इतिहास नहीं मिलता। हम उनकी कोई मदद नहीं कर सकते हैं। वो अपना इतिहास खोजे। हमने अपना खोज लिया है।

 

रामकथा के विरोध की बात सुन चला आया कुंडा 
कथा स्थल पर योग ऋषि बाबा रामदेव ने कहा कि कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने मुझे कथा में आने का आमंत्रण दिया। मैंने कहा कि गोंडा जा रहा हूं। उस समय पता चला कि कुछ रामकथा का विरोध कर रहे हैं। यह सुनकर मैं बोला जरूर आऊंगा। हम अकेले नहीं आए हैं। अपने साथ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी रविंद्र पुरी और संतों को लाए हैं।

Brijbhushan Sharan Singh said Raja Bhaiya s influence existed in past and it will continue in future

उन्होंने कहा कि संतों की परंपरा के बड़े महापुरुष हरि चैतन्य महाराज को भी साथ लाए हैं। कहा कि कथास्थल पर जुटी भीड़ प्रेम और आस्था का पुण्य प्रभाव है। बाबा रामदेव ने निशिकांत और अश्विनी उपाध्याय को मंच पर बुलाया। कहा कि आज पूरा मैदान हिंदू योद्धाओं से सजा है।

और पढ़े  UP- प्रदेश में आज से शुरू होगी स्वगणना, CM योगी करेंगे खुद से शुरुआत, इन सवालों का न दें कतई जवाब

पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी बनेंगे भारत के नागरिक: राजा भैया 
रामकथा के मंच से मुख्य यजमान जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने  बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी भाई और बहनों को प्रणाम किया है। 

 

 

उन्होंने कि पाकिस्तान के हिंदू भाई-बहनों ने आजीवन यातनाएं झेली हैं। बावजूद इसके वह अपने धर्म पर अडिग रहे। आज रामकथा में हनुमान जी का बल पाकर कहा रहा हूं कि आपके बुरे समय का अंत होगा। आप देश के नागरिक बनेंगे और सुखमय जीवनयापन करेंगे। मंच राजा भैया ने पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बलियान, सांसद निशिकांत दुबे, विधायक अभय सिंह, विधायक राकेश सिंह, एमएलसी विनीत सिंह, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह, यशपाल और सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अश्वनी उपाध्याय का भी अभिवादन किया।

 

 

यह उत्सव नहीं, सनातन जागरण का महोत्सव है: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 
कथाव्यास धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बेंती में एक तरफ गंगा बह रही हैं तो दूसरी ओर आज से चार दिन तक राम कथा की गंगा बहेगी। ऐसा लगा रहा है कि जैसे कुंडा में प्रयागराज का महाकुंभ लग गया हो। चारों तरफ सनातनियों का सैलाब है। सनातन के प्रखर और मुखर व हिंदुत्व के लिए जीने वाले मेरे अति प्रिय रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की ओर से यह उत्सव नहीं, सनातन का जागरण महोत्सव कराया जा रहा है।

 

संत, महंत,  महात्मा, राजपीठ और व्यासपीठ से लोग पहुंच गए। कथा में देरी होने पर कथाव्यास ने माफी मांगी। कहा कि कल दो बजे आ जाएंगे और कथा शुरू हो जाएगी। कथाव्यास ने कहा कि पहली बार पाकिस्तानी हिंदुओं को सुनाने में आनंद आ रहा है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। कल सुबह पाकिस्तानी हिंदुओं से हवन भी करवाएंगे।

  • Related Posts

    UP: एक हादसा देखने के चक्कर में दूसरा एक्सीडेंट, चंद सेकंड में तीन की मौत, हाईवे पर मचा कोहराम

    यूपी के शिकोहाबाद मंडी समिति के सामने कानपुर-फिरोजाबाद हाईवे पर मंगलवार देर शाम एक ही स्थल पर चंद सेकंड में हुए दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो…

    UP- मथुरा में दो दिन चला BJP का महामंथन, मिशन 2027 का तैयार हुआ रोडमैप, जानें क्या रणनीति बनी?

    मथुरा के फरह के परखम में आयोजित भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक मंगलवार को संपन्न हो गई। बैठक में वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को…