UP- प्रदेश में आज से शुरू होगी स्वगणना, CM योगी करेंगे खुद से शुरुआत, इन सवालों का न दें कतई जवाब

प्रदेश में जनगणना-2027 के तहत स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ लोकभवन में अभियान की शुरुआत करेंगे। देश की पहली डिजिटल जनगणना के दूसरे चरण के तहत प्रदेश में 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की प्रक्रिया चलेगी। इसके माध्यम से लोग घर बैठे ही ऑनलाइन पोर्टल पर अपने परिवार और आवास से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकेंगे। स्व-गणना के लिए आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in जारी किया गया है। इस पर सबसे पहले भाषा का चयन और मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी से सत्यापन करना होगा। सत्यापन के बाद पसंदीदा भाषा चुनकर घर का पता, डिजिटल लोकेशन और परिवार के सभी सदस्यों का विवरण भरना होगा। फॉर्म जमा करने के बाद एक विशेष स्वगणना पहचान संख्या (एसईआईडी) मिलेगी। इसे सुरक्षित रखना जरूरी है। जनगणना कर्मियों के घर पहुंचने पर उन्हें यह आईडी दिखानी होगी। स्वगणना अनिवार्य नहीं है। ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरने वाले परिवारों का विवरण गणनाकर्मी घर जाकर दर्ज करेंगे।

एसईआईडी को रखना होगा सुरक्षित
स्वगणना के तहत फॉर्म भरकर जब सबमिट किया जाएगा तो एक विशेष स्वगणना पहचान संख्या (एसईआईडी) मिलेगी। इसको सुरक्षित रखना होगा। जब जनगणना कर्मी घर पहुंचेंगे तब उनको ये आईडी बतानी होगी। वह उसे सत्यापित करेंगे तब प्रक्रिया पूरी होगी। अगर फॉर्म नहीं भरा होगा तो जनगणना उसी वक्त फॉर्म भरवाकर प्रक्रिया पूरी कराएंगे। घर के मुखिया ही परिवार के सभी सदस्यों का ब्योरा भरेंगे। प्रत्येक व्यक्ति को अलग-अलग लॉगिन नहीं करना है।

ऐसे पूरी करें स्वगणना की प्रक्रिया

– सबसे पहले https://se.census.gov.in वेबसाइट खोलें।
– राज्य के विकल्प में उत्तर प्रदेश चुनें।
– परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
– मोबाइल पर आए ओटीपी से सत्यापन करें।
– अपनी पसंद की भाषा चुनें।
– घर का पता और डिजिटल नक्शे पर लोकेशन दर्ज करें।
– परिवार के सभी सदस्यों से जुड़े सवालों के जवाब भरें।
– सभी जानकारियों की जांच करके फॉर्म सबमिट करें।

देने होंगे 40 सवालों के जवाब

जनगणना के दौरान परिवारों से कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें परिवार के सदस्यों का नाम, उम्र, लिंग, जन्मतिथि, वैवाहिक स्थिति, परिवार के मुखिया से संबंध, धर्म, मातृभाषा, शिक्षा, रोजगार, आजीविका, जन्मस्थान, वर्तमान निवास, प्रवासन, दिव्यांगता और बैंकिंग सुविधाओं से संबंधित जानकारियां शामिल हैं। इस बार जनगणना की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित की जा रही है।

और पढ़े  आजम खां की नहीं बढ़ेगी रिमांड, आज वापस जाएंगे डासना जेल, करीबियों से फिर पूछताछ होगी

कतई साझा न करें ये जानकारी
जिला प्रशासन ने सभी से अपील की है कि जनगणना के दौरान वे पूरी जानकारी सही-सही उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही आगाह भी किया है कि जनगणना कर्मियों के साथ बैंक खाते का पासवर्ड, एटीएम पिन, यूपीआई पिन या ओटीपी कतई साझा न करें।

ये है पूरा कार्यक्रम 
ऑनलाइन स्वगणना- 16 से 30 नवंबर 2026
घर-घर जनगणना- 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027
पुनरीक्षण चरण – 5 से 9 जनवरी 2027

  • Related Posts

    UP- कांग्रेस ने सपा से मांगी ये 181 सीटें, लीक हुई लिस्ट, रायबरेली और अमेठी की सभी सीटों पर दावा

    कांग्रेस और सपा के बीच चल रही गठबंधन की बातों के बीच वह लिस्ट लीक हो गई है जो कांग्रेस ने सपा को सौंपी है। इस लिस्ट में उन 181…

    UP- आजम खां की गिरफ्तारी के खिलाफ इलाहाबाद HC में सुनवाई जारी, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने रखा पक्ष

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां मामले में सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में बहस जारी है। आजम खां प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी को…