मोबाइल एप एक…खत्म होगी 54 लाख लोगों की दौड़, राशन कार्डधारकों को मिलेगी बड़ी राहत, लॉन्च की तैयारी

Spread the love

मोबाइल एप के जरिए प्रदेश के 54 लाख लोगों की राशन डीलर की दुकान तक की दौड़ खत्म हो जाएगी। खाद्य आपूर्ति विभाग के लिए एनआईसी देहरादून की ओर से तैयार किए गए एक एप से घर बैठे ही लाखों लोग अपनी ई-केवाईसी कर सकेंगे। वहीं राशन डीलरों और विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों का काम भी आसान हो जाएगा। एक-दो दिन में एप लांच करने की तैयारी है।

बता दें कि देश-भर में फर्जी राशन कार्डों के जरिए जरूरतमंद लोगों के राशन को डकारने वाले लोगों की पहचान के लिए ई-केवाईसी के जरिए सत्यापन कराया जा रहा है। उत्तराखंड प्रदेश में आगामी 15 दिसंबर तक सभी राशन कार्डधारकों के लिए अंतिम तिथि निर्धारित कर दी गई है, लेकिन अभी तक प्रदेश के 13 जिलों में 95 लाख 16 हजार 705 लोगों में से 41 लाख 9 हजार 711 लोगों ने ही ई-केवाईसी कराया है। ऐसे में 54 लाख 6 हजार 994 लोग इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर सके हैं।

इसमें सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि सभी लोगों को उनके राशन डीलर के पास रखी ई-पॉस मशीन से ही ई-केवाईसी कराने की बाध्यता है। ऐसे में लाखों लोगों के सामने अपने कामकाज छोड़कर राशन डीलर के यहां लंबी लाइन में लगने की मजबूरी थी। लेकिन अब एक-दो दिन में ही शासन की ओर से मोबाइल एप लांच कर दिया जाएगा। इससे राशन डीलरों और विभागीय अधिकारी कर्मचारियों का काम भी आसान हो जाएगा। इससे खासतौर पर वृद्ध, बीमार और दिव्यांगजनों को राहत मिलेगी जिनके लिए राशन की दुकानों तक पहुंचना संभव नहीं हो पा रहा था। संवाद

अंगूठे की जगह आइरिस स्कैन से होगी पहचान
एप में राशन कार्डधारक से जुड़ी सभी जानकारी एक क्लिक में मिलेगी। मसलन, साल भर में कितना राशन लिया, कितना बाकी है, परिवार में कितने यूनिट है आदि सभी जानकारियां होंगी। अभी तक बायोमीट्रिक तकनीक से सत्यापन हो रहा था लेकिन एप पर अंगूठे- अंगुलियों की जगह आंखों की पुतली (आइरिस) के स्कैन करने से ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी होगी।

ई-केवाईसी के लिए एप लगभग तैयार कर लिया गया है, एक-दो दिन में लांच करने की तैयारी है। इससे अब लोगों को राशन डीलर की दुकानों पर जाने की जरूरत नहीं होगी, घर बैठे ही लोग अपनी ई-केवाईसी कर सकेंगे। इससे विभागीय कर्मचारियों को भी भारी सहूलियत होगी।
– पीएस पांगती, अपर आयुक्त खाद्य आपूर्ति विभाग देहरादून

और पढ़े  देहरादून- दून विवि में CM की घोषणा, दो भवनों का लोकार्पण, कम्युनिटी रेडियो स्टेशन का भी किया शुभारंभ

Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love