कालाढूंगी: Accident- कार पेड़ से टकराई…उड़े परखच्चे, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, कई घायल

कालाढूंगी के पास बाजपुर मार्ग स्थित गड़प्पू क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को बाजपुर अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, बाजपुर मार्ग स्थित गड़प्पू क्षेत्र में शुक्रवार सुबह के समय एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कालाढूंगी पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कार पर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश की नंबर प्लेट लगी हुई है। पुलिस मृतकों और घटना से जुड़े अन्य लोगों की शिनाख्त में जुटी हुई है।

और पढ़े  नई टिहरी: चंबा-मसूरी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, वाहन की टक्कर में वन दरोगा की मौत, कार चालक फरार
  • Related Posts

    चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड, पहली बार केदारनाथ पहुंचे 19 लाख से अधिक श्रद्धालु

    चारधाम यात्रा ने पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या में नया रिकॉर्ड बनाया है। धामों में अवस्थापना विकास व सुविधाएं बढ़ने से हर साल दर्शन करने वालों की संख्या में इजाफा…

    जेनी प्रकरण: हरक सिंह रावत के खिलाफ जांच के लिए सीबीआई से मांगे दस्तावेज, पड़ताल में जुटी पुलिस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ इंद्रा देवाड़ी उर्फ जेनी की ओर से लगाए गए नए आरोपों की जांच के लिए पुलिस ने दस्तावेज जुटाने शुरू कर दिए…