कफ सिरप कांड: लखनऊ में सिपाही आलोक सिंह की कोठी सहित ईडी की 25 ठिकानों पर छापेमारी, 6 शहरों में बोला धावा

यूपी के कफ सिरप कांड मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने शुक्रवार सुबह से ही सिंडिकेट के 25 ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी।

ईडी की टीमों ने लखनऊ, वाराणसी, अहमदाबाद, जौनपुर, सहारनपुर और रांची के ठिकानों पर छापेमारी की है। वहीं, लखनऊ में आरोपी आलोक सिंह के ठिकानों पर भी छापा मारा।

 

इसके पहले, कफ सिरप मामले में लखनऊ में कोडीन युक्त सिरप, टेबलेट, कैप्सूल और इंजेक्शन की कालाबाजारी के मामले में 11 अक्तूबर को गिरफ्तार हुए कृष्णानगर के स्नेहनगर निवासी दीपक मानवानी के दो साथियों सूरज मिश्र और प्रीतम सिंह को कृष्णानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपियों का एक साथी आरुष सक्सेना अभी पकड़ा नहीं गया है। पुलिस टीम उसकी तलाश में लगी है।

भारी मात्रा में कोडीन युक्त सिरप भारी मात्रा में कोडीन युक्त सिरप हुए थे बरामद
एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि 11 अक्तूबर को औषधि विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने स्नेहनगर निवासी दीपक मानवानी के मकान पर छापा डालते हुए भारी मात्रा में कोडीन युक्त सिरप, टेबलेट, कैप्सूल और इंजेक्शन बरामद किया था। आरोपी दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए कृष्णानगर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज की थी। पूछताछ में दीपक ने खुलासा किया था कि वह उक्त दवा सूरज और प्रीतम से खरीदकर नशेड़ियों को बेचता था। आरोपी सूरज व प्रीतम को भी आरोपी बनाया गया था। पुलिस टीम दोनों की तलाश में लगी थीं।

बृहस्पतिवार को कृष्णानगर पुलिस ने बैकुंठ धाम वीआईपी रोड से मड़ियांव फैजुल्लागंज निवासी सूरज मिश्र और महानगर के बादशाहनगर निवासी प्रीतम सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी सूरज मूल रूप से सीतापुर के अटरिया सदनपुर का रहने वाला है और उसकी न्यू मंगलम आयुर्वेदिक नाम से दवा की एजेंसी है। आरोपी प्रीतम मूल रूप से बहराइच के बाडी राजा का निवासी है। वह फैमिली रेस्टोरेंट पुरनिया में काम करता है।

और पढ़े  एयर शो: काशी-चंदौली के गंगा तटों पर लाखों लोगों ने देखा सेना का शौर्य, PM मोदी ने दी सलामी, छतों पर भी भीड़
  • Related Posts

    बुलंदशहर- बड़ा हादसा: देर रात दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढहा, मलबे से निकाले दो पुरुष और एक महिला

    बुलंदशहर के छतारी कस्बे में देर रात एक बड़ा हादसा हुआ, जहां एक दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढह गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान के…

    यूपी पीईटी: आज 60 जिलों के 1300 परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा, 12 लाख अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल

    बंगाल की खाड़ी में उठे अर्नब तूफान से प्रदेश में शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। इसे देखते हुए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में ओएमआर शीट व पेपर की…