अयोध्या- श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अयोध्या हनुमानगढ़ी में नई व्यवस्थाएं कुछ इस तरह से होगी।।

अयोध्या- श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अयोध्या हनुमानगढ़ी में नई व्यवस्थाएं कुछ इस तरह से होगी।।

अयोध्या मे श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अयोध्या हनुमानगढ़ी में नई व्यवस्थाएं की जायेगी। जिसको लेकर मंदिर के सभी अखाड़ों की बैठक हुई। बैठक में गर्भग्रह व निकास, प्रवेश द्वार के चौड़ीकरण करने पर चर्चा हुई। यहां श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आने वाले समय में लिफ्ट की व्यवस्था भी की जायेगी।
अयोध्या राममंदिर निर्माण प्रारम्भ होने के बाद रोजाना श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालु रामलला के साथ हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के लिए जाते है। लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने सुविधाएं बढ़ाने पर विचार किया। जिसको लेकर मंदिर से जुड़ी चारो पट्टी के सरपंच व अन्य संतो की एक बैठक हुई।हनुमानगढ़ी मंदिर के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास ने बताया कि मीटिंग में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए गर्भग्रह को चारो तरफ से चौड़ीकरण किये जाने पर विचार किया गया। इसके साथ में प्रवेश तथा निकास द्वार का भी चौड़ीकरण किया जायेगा। लिफ्ट का इंतजाम करने की व्यवस्था की जायेगी। बैठक में अखाड़े के सभी संत, चारो पट्टी के सरपंच मौजूद रहे।

Byte-महंत प्रेम दास, गद्दीनशीन हनुमानगढ़ी
<strong>अयोध्या- श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अयोध्या हनुमानगढ़ी में नई व्यवस्थाएं कुछ इस तरह से होगी।।</strong>

और पढ़े  अयोध्या / मिल्कीपुर- आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा
  • Related Posts

    यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत

    उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार थार कार…

    गाजियाबाद: खाली प्लॉट में शव मिलने से सनसनी, पानी में कचरे से दबा था सिर और आ रही थी दुर्गंध

    शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-एक में शनिवार को खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में…