व्यापार मंडल के प्रमुख प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों का एक शिष्टमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला।

Spread the love

व्यापार मंडल के प्रमुख प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों का एक शिष्टमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला।
अयोध्या –

व्यापार मंडल के प्रमुख प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों का एक शिष्टमंडल आज जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आर. के. नैयर से मिला और अयोध्या व्यापार मंडल के नेता अचल गुप्ता के विरुद्ध की गई एक पक्षीय कार्रवाई पर अपना असंतोष व्यक्त किया।
अयोध्या नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ व्यापारी नेता राधे श्याम गुप्ता, अध्यक्ष पंकज गुप्ता, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक व महानगर प्रभारी विश्व प्रकाश रूपन, महामंत्री व पार्षद नंद लाल गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनूप गुप्ता, बृजकिशोर गुप्ता, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला प्रभारी कमल कौशल, स्वर्ण कार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सोनी, समाजवादी व्यापार सभा के शक्ति जायसवाल , वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सुंदर कसेरा, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव,विपिन जी रजत गुप्ता, सहित 21 सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल ने साज़िश करके तेजतर्रार व्यापारी नेता अचल गुप्ता पर हमला करने व उल्टा उन्हें ही फर्जी फंसाने तथा प्रथम सूचना प्रार्थना पत्र देने के बाद कोतवाली पुलिस द्वारा मेडिकल कराने के बाद भी अचल गुप्ता की एफ. आई. आर. दर्ज ना कर उन्ही के विरुद्ध जानलेवा हमले 307जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उत्पीड़न किये जाने का संज्ञान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस घटना की निष्पक्ष जांच व व्यापारियों का कतई उत्पीड़न न करने हेतु आश्वस्त करते सी. ओ. अयोध्या को निर्देशित किया।
जनपद की अन्य समस्याओं व व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक करने की विश्व प्रकाश रूपन की मांग को स्वीकार कर आगामी 15 ता. को व्यापार मंडल के साथ बैठक करने की भी बात कही।
व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की न्याय प्रियता व संवेदनशीलता के प्रति आभार व्यक्त किया।

और पढ़े  UP- चुनाव के ठीक पहले बदली UP की राजनीति, ब्राह्मण वोट हुआ प्रासंगिक, अखिलेश के PDA में अब आया पंडित भी

Spread the love
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ट्रक से कुचलकर तीन कांवड़ियों की मौत, दो लोग घायल

    Spread the love

    Spread the loveइटावा-बरेली हाईवे पर कांवड़ लेकर जा रहे युवक की राजेपुर क्षेत्र के गांव डबरी के पास ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई, जबकि मोहम्मदाबाद क्षेत्र में हवाई…


    Spread the love

    भीषण जाम- कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद में कांवड़ियों का आगमन बढ़ते ही सड़कों पर लंबा जाम लगने लगा है। सावन के दूसरे सोमवार की सुबह से ही गाजियाबाद की प्रमुख सड़कों पर वाहन…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *