आयशा श्रॉफ: आयशा के साथ हुई 58 लाख रुपये की ठगी, मुंबई पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

आयशा श्रॉफ: आयशा के साथ हुई 58 लाख रुपये की ठगी, मुंबई पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा से 58 लाख रुपये की ठगी की गई है। उन्होंने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। एएनआई के अनुसार, आरोपी एलन फर्नांडिस के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 408, 465, 467 और 468 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दर्ज हुई एफआईआर–
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की मां आयशा ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। उनसे 58 लाख रुपए की ठगी की गई। मुंबई पुलिस ने आरोपी एलन फर्नांडीज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल जांच चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयशा श्रॉफ द्वारा सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, एलन फर्नांडिस के रूप में पहचाने जाने वाले किकबॉक्सिंग एसोसिएशन फाइटर को टाइगर श्रॉफ की एमएमए मैट्रिक्स कंपनी में संचालन निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।

और पढ़े  राजस्थान: अरावली पहाड़ियों में आग ने लिया विकराल रूप, सूखी झाड़ियों से उठीं लपटों ने कई किलोमीटर तक मचाई तबाही
  • Related Posts

    पीएम किसान सम्मान निधि: मोदी ने जारी की 24वीं किस्त,ऐसे चेक करें आपके बैंक खाते में आए 2000 रुपये या नहीं

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी गई है। आपके खाते में 2000 रुपये पहुंचने वाले हैं और खाते में क्रेडिट होने का मैसेज भी मिलने वाला है।…

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: सोनीपत से अमन गिरफ्तार, केस में अब तक हो चुकीं 12 गिरफ्तारियां

    अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। यह इस मामले में कुल 12वीं गिरफ्तारी है। मुंबई पुलिस ने सोनीपत के रोहणा गांव से अमन…