Attack on Corruption: आप विधायक रमन अरोड़ा के घर पहुंची विजिलेंस टीम, किया गिरफ्तार, क्या है मामला?

Spread the love

 

 

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़ा एक्शन लिया है। जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा के घर पर भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस की टीम नेे दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा पर भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई हुई। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक रमन अरोड़ा जालंधर निगम के अफसरों के जरिए मासूम लोगों को झूठे नोटिस भिजवाता था। फिर पैसे लेकर उन नोटिसों को रफा-दफा करवा देता था। कुछ दिन पहले ही अरोड़ा की सुरक्षा भी वापस ले ली गई थी। उसका कनेक्शन एटीपी सुखदेव वशिष्ट के साथ पाया गया है। वह एटीपी के जरिए बडे़ बडे़ बिल्डर को नोटिस भिजवाकर पैसे बटोरता था। वहीं आप के प्रवक्ता सन्नी आहलूवालिया ने बताया कि रमन अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसके बाद उनके नजदीकी रिश्तेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है। वहीं एक ओर नेता का नाम भी विजिलेंस जांच में सामने आया है।  आशंका है कि इस कारवाई के बाद उस पर भी गाज गिरे।

 

घर के बाहर खड़े हैं वकील

विजिलेंस एसएसपी मंडेर भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर टीम प्रिंटर, एक काले रंग का सूटकेस और ट्रंक लेकर विधायक के घर गई है। हालांकि टीम द्वारा इस कार्रवाई को लेकर मीडिया से दूरी बनाई गई है।

विधायक के वकील ने कहा कि वह पिछले एक घंटे से घर के बाहर इंतजार कर रहे है। टीम द्वारा उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।
विभाग की टीम द्वारा उन्हें इंतजार करने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में अभी तक यह नहीं पता किस मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। वकील ने कहा कि टीम द्वारा विधायक के साथ पूछताछ की जा रही है, लेकिन किस बारे में विधायक से पूछताछ की जा रही है, इसके बारे में कुछ बताया नहीं जा रहा है।

और पढ़े  पंजाब के C को बम से उड़ाने की धमकी,जालंधर-फरीदकोट में स्कूलों को भी उड़ाने की धमकी, आया मेल

 

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    पंजाब के C को बम से उड़ाने की धमकी,जालंधर-फरीदकोट में स्कूलों को भी उड़ाने की धमकी, आया मेल

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब के सीएम भगवंत मान शुकराना यात्रा के दाैरान आज जालंधर और फरीदकोट में हैं। दोनों जिलों के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी…


    Spread the love

    पंजाब विधानसभा में हंगामा: CM पर शराब पीकर सदन में आने का आरोप, कांग्रेस विधायकों ने किया वाॅकआउट

    Spread the love

    Spread the loveमजदूर दिवस के उपलक्ष्य में पंजाब सरकार आज मजदूरों को समर्पित विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया। नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि नियमित सत्र बुलाया जाना…


    Spread the love