असम- हिमंत बिस्व सरमा का शपथ ग्रहण,घर से रवाना हुए हिमंत सरमा, समारोह में पहुंचे कई राज्यों के CM

Spread the love

ज गुवाहाटी सिर्फ शपथ ग्रहण का गवाह नहीं बनेगा, बल्कि असम की राजनीति का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन भी देखेगा। गुवाहाटी के खानापारा में होने वाले समारोह के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा लगातार दूसरी बार सत्ता संभालेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। पूरे इलाके को हाई सिक्योरिटी जोन में बदल दिया गया है। भाजपा इस शपथ ग्रहण को पूर्वोत्तर में अपनी लगातार मजबूत होती पकड़ के प्रतीक के तौर पर पेश कर रही है। चुनाव में विकास, कानून-व्यवस्था और आक्रामक संगठनात्मक रणनीति के दम पर एनडीए ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की। अब नजरें नए मंत्रिमंडल और हिमंत सरकार के अगले बड़े संदेश पर टिकी हैं।

 

हिमंत बिस्व सरमा शपथ ग्रहण के लिए घर से रवाना हुए

भारतीय जनता पार्टी के नेता हिमंत बिस्व सरमा शपथ ग्रहण के लिए अपने आवास से रवाना हुए।

 

आज का दिन बेहद खास और ऐतिहासिक है: अतुल बोरा

एनडीए के सहयोगी और असम गण परिषद (एजीपी) के अध्यक्ष अतुल बोरा ने कहा कि आज का दिन बहुत खास और ऐतिहासिक है, जिसे वह जीवनभर याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। बोरा ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में जिस तरह काम हुआ है, उसी के कारण जनता ने भारी संख्या में वोट दिया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का भी आभार जताया। बोरा ने कहा कि एनडीए सरकार के पिछले पांच वर्षों में जो काम हुआ है, वह आजादी के बाद से अब तक सबसे बड़ा और अभूतपूर्व है। यही कारण है कि लोग खुश हैं और आज राज्य के हर कोने से लोग यहां पहुंच रहे हैं।

और पढ़े  उद्घाटन के 3 महीने बाद SIT क्यों करेगी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे की जांच, कहां-कितने गंभीर हालात

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी गुवाहाटी पहुंचे

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी गुवाहाटी पहुंच गए हैं। वह नवनिर्वाचित असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे, जिसका नेतृत्व हिमंत बिस्व सरमा करेंगे। मंगलवार को हिमंत बिस्व सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बड़ी जीत के बाद हो रहा है। चुनाव में एनडीए को 126 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें मिली हैं।

यह एनडीए की राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार होगी। इससे पहले 2016 में यह गठबंधन सत्ता में आया था, जब मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सर्वानंद सोनोवाल को दी गई थी। सरमा (57 वर्षीय) राज्य के पहले गैर कांग्रेस नेता हैं, जो लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    PM Modi- प्रधानमंत्री मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को किया रवाना, इन प्रोजेक्ट्स का भी हुआ उद्घाटन-शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे जंक्शन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…


    Spread the love

    शर्त के साथ रोक हटी- SC ने खोला ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज का रास्ता, जानें कब आएगी फिल्म?

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की अखिल भारतीय रिलीज को मंजूरी देते हुए स्पष्ट किया है कि फिल्म को 28 जुलाई या उसके बाद ही देशभर…


    Spread the love