ग्रामीणों में आक्रोश- 30 वर्षीय महिला की मौत के बाद बवाल, पुलिस पर हुआ पथराव..लाठी फटकार खदेड़ी गई भीड़

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में सोमवार सुबह सड़क पार कर रही 30 वर्षीय राखी को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। न्याय की मांग करते हुए, परिजनों ने महिला के शव को शिकोहाबाद-मैनपुरी मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।

 

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम लगाए आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, भीड़ बेकाबू हो गई और स्थिति बिगड़ने लगी, जिसके बाद पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठी फटकारनी पड़ी।

इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस दौरान थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा और कई अन्य पुलिसकर्मी पथराव में फंस गए। बाद में एएसपी ग्रामीण अनुज चौधरी के घटनास्थल पर पहुंचने पर स्थिति पर काबू पाया जा सका और उपद्रवी मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

और पढ़े  सिक्किम: इन बच्चों को मिलेगी जेईई-नीट की फ्रि कोचिंग, 2 महीने का क्रैश कोर्स भी; क्या है सरकार का प्लान?
  • Related Posts

    कर्नाटक के PWD मंत्री जरकीहोली के ठिकानों पर ईडी की रेड: सांसद बेटी के परिसर भी खंगाले, कार्रवाई की वजह क्या?

    प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बुधवार को कर्नाटक के पीडब्ल्यूडी मंत्री सतीश जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई एक जांच के सिलसिले में की…

    अमेरिका ने ईरान के पांच तेल टैंकर उड़ाए: जवाब में तेहरान ने जॉर्डन पर दागीं मिसाइलें, क्या फिर बढ़ेगा तनाव?

    अमेरिका और ईरान के बीच छह महीने से ज्यादा समय से युद्ध चल रहा है। मंगलवार को तनाव फिर बढ़ गया। अमेरिकी सेना ने ईरान के पांच तेल टैंकरों को…