अंगद चंडोक: वांछित अंगद चंडोक को लाया गया भारत,अमेरिका से किया गया प्रत्यर्पित

Spread the love

 

भारत में बैंक धोखाधड़ी के लिए वांछित अंगद सिंह चंडोक को सीबीआई की ओर से अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद वतन वापस लाया गया। सीबीआई ने बताया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो ने भारतीय नागरिक अंगद सिंह चंडोक को अमेरिका से सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित किया है। चंडोक पर शेल कंपनियों के नेटवर्क के माध्यम से वरिष्ठ अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर करोड़ों डॉलर की तकनीकी सहायता धोखाधड़ी करने का आरोप है।

सीबीआई के मुताबिक, चंडोक को एक अमेरिकी अदालत ने बड़े पैमाने पर ऑनलाइन धोखाधड़ी के संबंध में दोषी ठहराया था, जिसमें उसने और उसके सहयोगियों ने तकनीकी सहायता प्रदाता के रूप में खुद को पेश किया था। उन सभी ने पीड़ितों को बड़ी रकम हस्तांतरित करने के लिए धोखा दिया था। अमेरिकी न्याय विभाग के मार्च 2022 के प्रेस बयान के अनुसार, उसे इस योजना में उसकी भूमिका के लिए छह साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

अमेरिका में जेल में छह साल की सजा सुनाई गई
अमेरिकी न्याय विभाग ने 2022 में उसे दोषी ठहराए जाने के बाद एक बयान में कहा था कि एक अमेरिकी अदालत ने 2022 में चंडोक को एक अंतरराष्ट्रीय तकनीकी सहायता घोटाले का हिस्सा होने के लिए दोषी ठहराया है। उसने अमेरिकियों के साथ ठगी की। उसने ज्यादातर बुजुर्ग लोगों को निशाना बनाश। उसने लोगों से उनकी जीवन भर की बचत ठग ली।

Image

अमेरिकी अटॉर्नी जैचरी ए. कुन्हा ने कहा, ‘एक भारतीय नागरिक जिसने अमेरिका में शरण मांगी। फिर उसने एक अंतरराष्ट्रीय तकनीकी सहायता घोटाले को अंजाम दिया। उसने बुजुर्ग लोगों समेत अमेरिकियों को ठगा। उसे जेल में छह साल की सजा सुनाई गई है।’ इसके अलावा वह धोखाधड़ी के मामलों में भारत में भी वांछित था।

और पढ़े  PM मोदी पार्टी की नई टीम संग करेंगे आज शाम मंथन,पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित

 

अंगद सिंह चंडोक पर क्या आरोप?
बयान में कहा गया है कि कैलिफोर्निया में चंडोक ने कथित तौर पर एक लंबे समय से मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क संचालित कर रहा था। उसने एक ऑनलाइन तकनीकी सहायता योजना और बाद में एक ऑनलाइन यात्रा शुल्क योजना के माध्यम से अमेरिकियों से चुराए गए लाखों डॉलर को स्थानांतरित करने के लिए शेल कंपनियों का निर्माण किया। बयान में कहा गया है कि चंडोक के निर्देश पर कम से कम पांच अन्य लोग काम कर रहे थे। वह इस योजना के उच्च-रैंकिंग वाले अंतरराष्ट्रीय सदस्यों के साथ सीधे संपर्क में था।

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश,गर्मी से मिली राहत तो कई इलाकों में हुआ जलभराव

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार को सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कुछ…


    Spread the love

    दिल्ली- 1 रुपया लेने के चक्कर में गवांए 95 हजार, जालसाजों ने कस्टमर केयर प्रतिनिधि बन की बात, फिर…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तम नगर इलाके में स्टोरी टीवी एप्लीकेशन के रिचार्ज का 1 रुपया वापस लेने के लिए कस्टमर केयर नंबर गूगल पर सर्च करना एक शख्स को भारी पड़…


    Spread the love