संसद का मानसून सत्र-

Spread the love

संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को पेपर लीक के मुद्दे पर लंबी और गरमागरम बहस हुई। प्रियंका गांधी ने नए संसोधनों की आलोचना की और पीएम मोदी द्वारा गठित उच्च स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों का मजाक उड़ाया। इस पर सत्ता पक्ष ने भी कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा और पेपर लीक मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। आज भी इस मुद्दे पर संसद में बहस होगी और आज राहुल गांधी सरकार पर निशाना साधेंगे। राहुल गांधी दोपहर में करीब 12.30 बजे लोकसभा में बोलेंगे।

 

सच बोलना असंसदीय नहीं, सजा देनी है तो दें: प्रियंका गांधी का पलटवार

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी पर अपनी टिप्पणियों को लेकर उठे विवाद पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने तीखा सवाल करते हुए कहा कि सच बोलने में भला असंसदीय क्या है और अगर सच कहने के लिए सरकार उन्हें सजा देना चाहती है तो वह इसके लिए तैयार हैं। प्रियंका ने आरोप लगाया कि केवल एक घटना नहीं, बल्कि कई ऐसे वीडियो और मामले हैं जो महिलाओं के प्रति मंत्री की सोच को उजागर करते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि मैंगलोर पब में महिलाओं पर हुए हमले में शामिल व्यक्ति को बीजेपी में किसने शामिल कराया था, हालांकि विरोध के बाद उसे हटा दिया गया था।

लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

सदन में विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

और पढ़े  सुप्रीमकोर्ट- आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को अंतरिम राहत, SC ने हाईकोर्ट की सुनवाई पर लगाई रोक

परीक्षा में धांधली पर भाजपा का प्रदर्शन, JPSC और JSSC में गबन का आरोप

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने दिल्ली में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। सांसदों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है, जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है। प्रदर्शनकारियों ने इन मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को उनका हक दिलाने के लिए यह लड़ाई संसद से लेकर सड़क तक जारी रहेगी।

‘जो दानपात्र नहीं संभाल सके, उनसे पेपर लीक रोकने की उम्मीद कैसी: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि बात सिर्फ एक ही है, जो लोग आस्था के साथ चढ़ाए गए ‘दान-पात्र’ की रक्षा नहीं कर पाए, उनसे यह उम्मीद कैसे की जा सकती है कि वे पेपर लीक रोकेंगे या परीक्षाएं रद्द होने से बचाएंगे? उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जो सरकार और व्यवस्था लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर सकती है, वह देश के युवाओं के भविष्य से भी खिलवाड़ कर रही है। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि आज सरकार खुद देश की सबसे बड़ी मुसीबत बन चुकी है।

संसद में सपा का प्रदर्शन: राम मंदिर चंदे में गबन के आरोपों पर जमकर नारेबाजी

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे में हुई कथित धांधली को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसदों ने संसद परिसर में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सांसदों ने मकर द्वार पर तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ‘चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाते हुए सपा नेताओं ने मंदिर के फंड में हुई वित्तीय अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। सपा सांसदों का आरोप है कि यह मुद्दा करोड़ों राम भक्तों की आस्था से जुड़ा है, इसलिए सरकार को गायब हुए पैसे का पूरा हिसाब-किताब देश के सामने रखना चाहिए।

और पढ़े  Resignation: सीईओ के अचानक इस्तीफे से गोदरेज कंज्यूमर के शेयर 11% टूटे, छह साल में सबसे बड़ी गिरावट क्यों?

Spread the love
  • Related Posts

    कैबिनेट ने 5 फैसलों को दी मंजूरी, चार रेल और एक हाईवे प्रोजेक्ट पर लगी मुहर,जानिए कैबिनेट के अहम फैसले

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रेल और सड़क परियोजनाओं के लिए 13,000 करोड़ रुपये से…


    Spread the love

    दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक: गृह मंत्री शाह करेंगे अध्यक्षता, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

    Spread the love

    Spread the loveकेन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 20 अगस्त को तमिलनाडु के महाबलीपुरम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद में आंध्र…


    Spread the love