संसद का मानसून सत्र- संसद की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को पेपर लीक के मुद्दे पर लंबी और गरमागरम बहस हुई। प्रियंका गांधी ने नए संसोधनों की आलोचना की और पीएम मोदी द्वारा गठित उच्च स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों का मजाक उड़ाया। इस पर सत्ता पक्ष ने भी कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा और पेपर लीक मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। आज भी इस मुद्दे पर संसद में बहस होगी और आज राहुल गांधी सरकार पर निशाना साधेंगे। राहुल गांधी दोपहर में करीब 12.30 बजे लोकसभा में बोलेंगे।

 

पेपर लीक मामले में लीपापोती कर रही है झारखंड सरकार: निशिकांत दुबे

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड पेपर लीक मामले पर कहा कि अभी केवल सीआईडी जांच हुई है, लीपापोती चल रही है। जेएमएम के महासचिव की पत्नी खुद जेपीएससी सदस्य हैं। अभी तक उनका इस्तीफा नहीं हुआ है। इस मामले की जेएमएस लीपापोती करना चाहती है। कांग्रेस में इतनी  हैसियत नहीं है कि वे झारखंड जाएं और इस विषय को उठाएं।

कानून पास करने से न्याय नहीं आता: शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पर  कहा कि इस बिल में केवल सजा की बात है और फास्ट ट्रैक कोर्ट की बात है। सजा ठीक है। अगर किसी ने हमारे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया तो सजा तो मिलनी ही चाहिए लेकिन पहले आप पेपर लीक के मामलों को रोकने का काम तो करें। हमारी सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट के बारे में बोल रही है लेकिन हमारा अनुभव क्या है? 2025 में फास्ट ट्रैक कोर्ट में 1.5 लाख नए मामले आए हैं जिसमें से केवल 60 हजार में फैसला आया। अगर आप ऐसे कोई कानून पास करेंगे तो क्या न्याय भी आ जाएगा? कानून पास करने से न्याय नहीं आता है। जब न्यायिक व्यवस्था में इतनी क्षमता नहीं है तो फिर फास्ट ट्रैक कोर्ट का अर्थ भी क्या बनता है?

और पढ़े  दिल्ली: जंतर-मंतर की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी, सीईसी के इस्तीफे की मांग,हिरासत में कई आप कार्यकर्ता

सच बोलना असंसदीय नहीं, सजा देनी है तो दें: प्रियंका गांधी का पलटवार

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी पर अपनी टिप्पणियों को लेकर उठे विवाद पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने तीखा सवाल करते हुए कहा कि सच बोलने में भला असंसदीय क्या है और अगर सच कहने के लिए सरकार उन्हें सजा देना चाहती है तो वह इसके लिए तैयार हैं। प्रियंका ने आरोप लगाया कि केवल एक घटना नहीं, बल्कि कई ऐसे वीडियो और मामले हैं जो महिलाओं के प्रति मंत्री की सोच को उजागर करते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि मैंगलोर पब में महिलाओं पर हुए हमले में शामिल व्यक्ति को बीजेपी में किसने शामिल कराया था, हालांकि विरोध के बाद उसे हटा दिया गया था।

लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

सदन में विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

  • Related Posts

    दिल्ली: राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का आरोप

    दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर बुधवार को दिल्ली में हुए उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज…

    मणिपुर में उग्रवादी कर रहे स्टारलिंक का इस्तेमाल: मस्क बोले- दावा फर्जी, भारत में बंद है बीम, विवाद क्यों?

    स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक के इस्तेमाल को लेकर किए गए एक दावे को खारिज कर दिया है। एलन मस्क ने कहा कि भारत के ऊपर…