आज से अगले 2 दिन बरसेंगे बादल, दिल्ली में येलो अलर्ट जारी,क्या है IMD का अपडेट…

दिल्ली-एनसीआर में मानसून एक्सप्रेस ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को सुबह से ही बारिश होने लगी थी। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई। सुबह के समय ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया। हालांकि, इस राहत के साथ कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला। ऑफिस आने-जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। हालांकि, बारिश का दौर सोमवार से जारी हुआ है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बीते 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम में दो-तीन और अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। आईएमडी के मुताबिक, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.9 डिग्री कम है। यहां बीते 24 घंटे में इसमें 9.1 डिग्री की गिरावट आई। साथ ही, न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। इसी तरह पालम में अधिकतम 29.6, लोधी रोड में 29.6, रिज में 28.9 और आया नगर में 29.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सभी स्टेशनों पर तापमान सामान्य से चार से 5.7 डिग्री तक कम रहा।
तीन घंटे में 80 मिमी तक बारिश, पूसा और जनकपुरी सबसे ज्यादा भीगे
आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में दोपहर बाद भारी बारिश हुई। विभाग ने शाम छह बजे जारी तीन घंटे के बारिश आंकड़ों में बताया कि 11:30 बजे से 2:30 बजे के बीच कई इलाकों में मूसलाधार बारिश रिकॉर्ड की गई। आंकड़ों के मुताबिक, इस समय अवधि में पूसा में सबसे ज्यादा 80 मिमी बारिश हुई। इसके बाद जनकपुरी में 72 मिमी, लोधी रोड में 63.4 मिमी और छतरपुर में 57.5 मिमी पानी गिरा। वहीं, सफदरजंग मानक केंद्र में 57.6 मिमी, आया नगर में 50.1 मिमी और नारायणा में 44 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, पालम में 26 मिमी और रिज में 37.3 मिमी वर्षा हुई। नजफगढ़ में इस दौरान बारिश नहीं हुई।

आज से अगले दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम सुहावना बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 जुलाई से 3 अगस्त तक आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में 29 और 30 जुलाई को सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। शाम और रात के समय भी कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

और पढ़े  NIOS एग्जाम 2026: 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, तुरंत ऐसे करें डाउनलोड

बारिश से दिल्ली की रफ्तार थमी, कई इलाकों में लगा लंबा जाम
बारिश से कई इलाकों में लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। सड़कों पर जलभराव हो गया। सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में आईटीओ, मिंटो ब्रिज, रिंग रोड, धौला कुआं, नारायणा, द्वारका, जनकपुरी, उत्तम नगर, नवादा, आश्रम चौक, सराय काले खां, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, करोल बाग, रोहिणी, आजादपुर, पीरागढ़ी और पंजाबी बाग शामिल रहे।

एशिया का सबसे बड़ा मार्केट बना समंदर
एशिया के बड़े बाजारों में शामिल सदर बाजार में मानसून की पहली वर्षा में ही बुरा हाल है। यहां कहीं घुटने तो कहीं कमर भर तक जल जमाव हो गया। सड़कों से लेकर गलियों तक में दो से तीन फीट तक पानी चल रहा है। स्थिति यह कि सैकड़ों दुकानों में सीवर का पानी घुस गया है और लाखों का सामान बर्बाद हो गया है।

नोएडा में बारिश का येलो अलर्ट जारी
मंगलवार को सुबह 11:30 बजे से लगातार दो घंटे तक हुई बारिश से अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और चिपचिपाहट भरी उमस से राहत मिली। करीब एक घंटे बाद फिर तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल घिर आए और बारिश होने लगी। पार्कों और सड़कों पर लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए। मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी है। पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार और बृहस्पतिवार को भी तेज बारिश हो सकती है। 24 घंटे में तापमान में 9 डिग्री की कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा था। 24 घंटे में 32.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद हवा साफ हो गई। नोएडा का एक्यूआई 72 और ग्रेटर नोएडा का 73 रहा।

और पढ़े  ब्रिक्स सम्मेलन- दुनिया की 50% आबादी और 40% GDP का प्रतिनिधित्व करते हैं ब्रिक्स देश: PM मोदी
  • Related Posts

    ब्रिक्‍स सम्‍मेलन- बस कुछ ही देर में शुरू होगी शिखर सम्मलेन की बैठक, राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का हो रहा इंतजार

    भारत की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली गए हैं। जिनपिंग इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत…

    ब्रिक्स समिट 2026: शी जिनपिंग भारत पहुंचे, पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ चीनी राष्ट्रपति का विमान,पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को नई दिल्ली पहुंच गए हैं। वह 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर आए हैं। सम्मेलन से इतर…