अग्निवीरवायु के लिए वायुसेना की नई पहल, अब योग की पढ़ाई और प्रमाणपत्र का भी मिलेगा मौका

भारतीय वायुसेना (IAF) और दिल्ली स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (CSU) ने अग्निवीरवायु के लिए योग से जुड़ी शिक्षा और प्रमाणपत्र हासिल करने के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हाथ मिलाया है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, इस सहयोग के तहत अग्निवीरवायु को योग में व्यवस्थित अध्ययन और प्रमाणन की सुविधा मिलेगी। इस पहल का उद्देश्य उनके कौशल को बढ़ाना और उच्च शिक्षा के अवसरों तक उनकी पहुंच आसान बनाना है।

कहां और किन अधिकारियों ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर?

इस समझौता ज्ञापन (MoU) पर नई दिल्ली स्थित वायुसेना मुख्यालय में हस्ताक्षर किए गए। समारोह की अध्यक्षता एयर ऑफिसर-इन-चार्ज पर्सनल ने की। समझौते पर भारतीय वायुसेना की ओर से असिस्टेंट चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (एजुकेशन) और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति ने हस्ताक्षर किए।

 

 

वायुसेना के लिए क्यों अहम है यह समझौता?

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह सहयोग भारतीय वायुसेना की क्षमता निर्माण, कौशल विकास और अग्निवीरवायु के लिए व्यापक शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल के जरिए वायुसेना उच्च शिक्षा संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाकर अग्निवीरवायु के लिए सीखने और प्रमाणन के नए अवसर विकसित करना चाहती है।

और पढ़े  2027 यूपी चुनाव- सपा-कांग्रेस के बीच आज दिल्ली में सीट बंटवारे पर होगी बातचीत, कांग्रेस ने मांगीं हैं 181 सीट
  • Related Posts

    लॉरेंस के करीबी गोल्डी पर यूएस ने कसा शिकंजा: एफबीआई ने घोषित किया मोस्ट वांटेड भगोड़ा, रखा ₹9 करोड़ का इनाम

    गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की तलाश में अमेरिका और कनाडा की जांच एजेंसियों ने शिकंजा कस दिया है। अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआ ने उसे अपनी ‘टॉप 10 मोस्ट वांटेड…

    दिल्ली में दर्दनाक हादसा: खुले बिजली ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आने से मासूम की मौत, खेलते समय लगा करंट

    विकासपुरी के इंदिरा कैंप नंबर-4 स्थित डीडीए मार्केट कॉम्प्लेक्स में छुपन-छुपाई खेलते समय करंट लगने से एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है…