अल्मोड़ा- कई दिन बाद क्वारब में रास्ता खुलने से पटरी पर लौटी यातायात व्यवस्था

 

अल्मोड़ा- हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई दिन बाद वाहनों की आवाजाही शुरु होने के कारण अल्मोड़ा के बाजारों में जरूरी सामान की आपूर्ति सामान्य होने लगी है। बीती रात और मंगलवार को बड़ी संख्या में ऐसे वाहन जो काशीपुर, हल्द्वानी और नैनीताल में ही रोके गए थे, वे सामान लेकर पहुंचे। अभी कई-कई दिन बाद वाहन सामान लेकर आ पा रहे थे।

अल्मोड़ा के साथ दो अन्य जनपदों बागेश्वर और पिथौरागढ़ भी क्वारब से हाईवे खुलने के कारण यातायात व्यवस्था में काफी हद तक सुधार देखने को मिला। अगस्त में हुई भारी बारिश के कारण क्वारब में पहाड़ी दरकने के कारण मलबा और पत्थर सड़क पर गिरने से यहां यातायात बाधित था। सड़क के बैठ जाने के कारण 11 दिन तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही थी। कई दिन की मेहनत के कारण सारे मलबे को हटाकर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे से हाईवे को सड़क का चौड़ीकरण खोल दिया गया था।

अल्मोड़ा के जनरल सामान के व्यवसायी मनोज कुमार ने बताया कि क्वारब से हाईवे खुल जाने के कारण मंगलवार को कई दिन बाद वाहन दूध और ब्रेड आदि जरूरी सामान लेकर अल्मोड़ा पहुंचे अन्यथा अभी तक वाहनों की आवाजाही रानीखेत की ओर से होने के कारण जरूरी सामान के वाहन या तो दोपहर बाद पहुंच रहे थे या फिर दो-तीन दिन बाद आ पा रहे थे। भवन निर्माण के ठेकेदार राजकुमार विश्वकर्माने बताया कि कई दिन बाद वाहनों की आवाजाही शुरु होने पर निर्माण सामग्री भी मंगलवार से अल्मोड़ा पहुंचने लगी है। अल्मोड़ा से रोडवेज की सभी बसें मंगलवार को क्वारब से ही आईं और गईं। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि क्वारब में यातायात मंगलवार को भी जारी रहा। यातायात संचालन पर लगातार नजर रखी जा रही है।

और पढ़े  देहरादून: नवरात्र, अष्टमी-नवमी पर घर-घर पधारीं देवियां, पूजी गईं कन्याएं, चरण पखारकर लोगों ने लिया आशीर्वाद

 

 

  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…