हरिद्वार- नवजोत सिंह सिद्धू पहुंचे हरिद्वार, माया देवी और भैरव मंदिर में टेका माथा

 

पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू दो दिन पहले हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने सिद्धपीठ माया देवी और भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की। सिद्धू ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और चुपचाप अपने धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए।

उन्होंने माया देवी मंदिर पहुंचकर मां की पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने बाबा भैरव का भी आशीर्वाद लिया। पिछले दो दिनों से वह गोपनीय तरीके से हरिद्वार में प्रवास पर थे।

धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करने के बाद वह पीलीभीत हाउस पहुंचे। वहां उन्होंने अपना सामान पैक किया और अगले पड़ाव की ओर निकल गए। पूर्व क्रिकेटर और राजनेता सिद्धू हास्य मंच के अभिनेता के रूप में भी जाने जाते हैं।

और पढ़े  अंकिता हत्याकांड: पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ पहुंचे कोर्ट, नार्को टेस्ट के लिए दी सहमति, वायरल ऑडियो पर भी बोले
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…