अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट ने गुरु रविदास जयंती मनाई। कर्म ही मनुष्य का धर्म है – डॉ एम पी सिंह ।

अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट
ने गुरु रविदास जयंती मनाई। कर्म ही मनुष्य का धर्म है
डॉ एम पी सिंह ।

समाज को सही दिशा देने में गुरु रविदास का अहम योगदान रहा।

डॉ हृदयेश कुमार सिंह ।

अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट
फरीदाबाद के कार्यालय पर गुरु रविदास की जयंती मनाई गई।
अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एम पी सिंह ने गुरु रविदास के छायाचित्र पर फूल माला पहनाकर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि गुरु रविदास ने हमेशा भेदभाव को दूर कर सामाजिक एकता का प्रचार प्रसार किया। आज के दौर में गुरु रविदास के जीवन से प्रेरणा लेने की विशेष जरूरत है। उनके दोहे, विचार, रचनाएं ,कविताएं, पोथी अनमोल है। गुरु रविदास को संत रविदास, रैदास, रोहिदास, और रुहिदास जैसे कई नामों से जाना जाता है। रविदास जयंती और माघी पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। ट्रस्ट के संस्थापक
डॉ हृदयेश कुमार ने कहा कि कर्म ही मनुष्य का धर्म है। इस अवसर पर का कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ट्रस्ट
के अध्यक्ष डॉ एम पी सिंह
ने कहा कि गुरु रविदास एक समाज सुधारक होने के साथ ही बेहद धार्मिक स्वभाव के थे। महासचिव सुभाष गहलोत ने कहा कि गुरु रविदास महान समाज सुधारक के साथ बेहद धार्मिक स्वभाव के थे। जिला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया, महासचिव सुभाष गहलोत, संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाक्टर प्रवेश लांबा, सचिव देवी चरण वैष्णव, मुकेश तेवतिया, जयवीर धनखड़, अन्य पूरी टीम विशेष रूप से मौजूद थी।

और पढ़े  मौसम दिल्ली-एनसीआर: गरज-चमक के साथ रात भर बारिश, दिल्ली के अधिकतम तापमान में 6.4 डिग्री की गिरावट
  • Related Posts

    जालंधर: अमेरिका के जॉर्जिया में इतिहास रचने वाले पहले दस्तारधारी सिख विधायक बने जोत सिंह, अकाल तख्त ने दी बधाई

    अमेरिका में भारतीय और सिख समुदाय के लिए गर्व का एक ऐतिहासिक अवसर सामने आया है। जॉर्जिया राज्य के स्टेट हाउस के डिस्ट्रिक्ट 97 से चुनाव जीतकर जोत सिंह ने…

    मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज: एनएचआरसी के आदेश पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, बाल यौन अपराध से जुड़ा है मामला

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया है कि मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक और यौन शोषण वाली सामग्री मिलने के मामले में…