पठान:- पाकिस्तान में शाहरुख की फिल्म पठान को लेकर बवाल, पठान को लेकर लिया ये एक्शन

पठान:- पाकिस्तान में शाहरुख की फिल्म पठान को लेकर बवाल, पठान को लेकर लिया ये एक्शन

शाहरुख खान की हाल ही में रिलीज फिल्म पठान इन दिनों दुनियाभर में तहलका मचा रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। अभिनेता शाहरुख खान ने बॉलीवुड में 4 साल बाद वापसी की है। पठान से पहले शाहरुख फिल्म जीरो में नजर आए थे। पठान से वापसी कर शाहरुख ने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आए हैं। वहीं हम इस फिल्म को लेकर भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की बात करें तो वहां भी शाहरुख की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं है। लेकिन पाकिस्तान में इन दिनों फिल्म पठान को लेकर काफी बवाल चल रहा है।
जैसा कि सभी जानते हैं कि शाहरुख खान के दुनिया भर में करोड़ों फैन हैं। इसी तरह पाकिस्तान में भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। शाहरुख खान और उनकी फिल्में पाकिस्तान में काफी पॉपुलर हैं, लेकिन पाकिस्तान में भारत की फिल्मों पर बैन लगा हुआ है। दोनों ही देशों के बीच तनाव की स्थिति होने के कारण पाकिस्तान के कलाकारों के बॉलीवुड में काम करने पर भी रोक लगी है। हालांकि इसके बाद भी पाकिस्तान में उनके फैंस ने पठान फिल्म देखने का पूरा इंतजाम किया था। दरअसल, पाकिस्तान की एक कंपनी ने कराची में पठान की स्क्रीनिंग रखी थी। जिसके बाद सिंध सेंसर बोर्ड को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने एक्शन ले लिया है।
दरअसल पाकिस्तान में बॉलीवुड फिल्मों पर रोक लगने के कारण पठान को ऑफिशियल तरीके से रिलीज नहीं किया गया था। जिसके कारण पाकिस्तान की एक कंपनी ने पठान की कराची में स्क्रीनिंग रखी थी। यह स्क्रीनिंग कराची के डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी में रखी गई थी और पाकिस्तान के फेसबुक पेज पर पठान के टिकट बेचने को लेकर पोस्ट किया गया था। इसके अलावा पठान का शो 900 पाकिस्तानी रुपये में रखा गया था। भारत के रुपयों के अनुसार यह टिकट 265 रुपये का हुआ। आपको बता दें कि पाकिस्तान में अक्सर इस प्रकार के मामले सामने आते रहते हैं, क्योंकि पाकिस्तान में बॉलीवुड की फिल्में बैन होने के कारण वहां पर अक्सर पायरेटेड डीवीडी के भरोसे ही लोग मूवी देखते हैं। जिसके चलते अक्सर इस प्रकार की खबरें देखी जा सकती हैं।

और पढ़े  रक्षाबंधन से पहले जाम का झाम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किमी तक लगी वाहनों की कतार

रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर पठान के क्रेज के चलते पाकिस्तान में गैर कानूनी तरीके से इसकी स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसके बाद रिपोर्ट में यह सामने आया कि पठान फिल्म की स्क्रीनिंग करवा रही कंपनी का नाम फायरवर्क इवेंट्स है। रिपोर्ट्स में बताया गया कि यह कंपनी यूके बेस्ड है। यहां शनिवार के दिन पठान के सभी शो बुक हो चुके थे, जिसके बाद रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते यहां कुछ अधिक टिकट बेचे गए थे। लेकिन स्क्रीनिंग की डिटेल्स सामने आने पर फेसबुक से पेज को डिलीट कर दिया गया था।

  • Related Posts

    बीसीसीआई की समीक्षा बैठक, कप्तान-कोच बोर्ड मुख्यालय पहुंचे,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

    भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल, टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर, मुख्य कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण गुरुवार को…

    पहाड़ से मैदान तक आफत: अगले 4 दिन भारी बारिश के आसार, 12 से अधिक राज्यों में अलर्ट

    मध्य भारत के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो…