Gift: होली पर केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा, केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में कर सकती है 4 फीसदी की बढ़ोतरी ||

Gift: होली पर केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा, केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में कर सकती है 4 फीसदी की बढ़ोतरी ||

कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में केंद्र सरकार 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। सरकार के इस फैसले का फायदा करीब एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा। बता दें कि अभी केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 फीसदी है, जिसे चार फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी किया जा सकता है। इस बढोतरी के लिए एक फार्मूले पर सहमति बनी है। बता दें कि कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की गणना हर महीने श्रम ब्यूरो द्वारा की जाती है, जो कि श्रम मंत्रालय का अंग है।

औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) के आधार पर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते की गणना की जाती है। दिसंबर 2022 के लिए 31 जनवरी 2023 को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जारी किया गया है। इस सूचकांक के अनुसार, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 4.23 फीसदी बैठती है। ऐसे में माना जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें कि प्रक्रिया के तहत वित्त मंत्रालय का व्यय विभाग डीए में वृद्धि का प्रस्ताव तैयार करेगा, जिसमें इसके राजस्व पर पड़ने वाले असर के बारे में भी बताया जाएगा। बाद में इस प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाएगा, जहां से मंजूरी के बाद डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी लागू हो जाएगी। यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2023 से लागू हो सकती है।

और पढ़े  कौन हैं अब्दुल अल-सैयद?: अमेरिकी सीनेट में पहले मुस्लिम सांसद बनकर रचा इतिहास, भारत से क्या है खास रिश्ता
  • Related Posts

    जालंधर: अमेरिका के जॉर्जिया में इतिहास रचने वाले पहले दस्तारधारी सिख विधायक बने जोत सिंह, अकाल तख्त ने दी बधाई

    अमेरिका में भारतीय और सिख समुदाय के लिए गर्व का एक ऐतिहासिक अवसर सामने आया है। जॉर्जिया राज्य के स्टेट हाउस के डिस्ट्रिक्ट 97 से चुनाव जीतकर जोत सिंह ने…

    मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज: एनएचआरसी के आदेश पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, बाल यौन अपराध से जुड़ा है मामला

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया है कि मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक और यौन शोषण वाली सामग्री मिलने के मामले में…