Agniveer – 7 दिन में पहुंचे 4760 युवा,रात के 2 बजे शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया।

उत्तराखंड के कोटद्वार में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली के सातवें दिन पौड़ी जिले की दो और टिहरी जिले की तीन तहसीलों के 4760 युवा कोटद्वार के विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप में अग्निवीर बनने के पहुंचे। भर्ती के लिए इन तहसीलों के 5842 युवाओं ने पंजीकरण कराया था जबकि 1082 युवक नहीं पहुंच सके।

बृहस्पतिवार को पौड़ी जिले की चौबट्टाखाल, यमकेश्वर तहसील और टिहरी जिले की नरेंद्रनगर, घनसाली और प्रतापनगर तहसील क्षेत्र के युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में प्रतिभाग किया। भर्ती के लिए काशीरामपुर तल्ला में बनाए गए प्रतीक्षालय में बुधवार रात एक बजे ही युवा पहुंचे। रात के दो बजे भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई।

आर्मी के जवानों ने युवाओं के प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और कोविड वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र की जांच की। कोविड वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र नहीं लाने वाले युवाओं को बाहर कर दिया गया। कैंप में प्रवेश देने से पहले उनके परिचय पत्र पर मोहर लगाई गई। प्रारंभिक लंबाई में कई युवा बाहर हो गए। कैंप के बलवीर सिंह स्टेडियम में 1600 मीटर दौड़ के में पास होने वाले युवाओं को अगले दौर में शारीरिक परीक्षण के लिए भेजा गया।

और पढ़े  खटीमा: जंगल में मशरूम बीनने गई महिला को हाथी ने पटककर मार डाला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…