youtuber Bobby kataria: यूट्यूबर बॉबी कटारिया पर इनाम घोषित, पुलिस उसकी कुर्की के लिए वारंट हासिल करने की तैयारी में

youtuber Bobby kataria: यूट्यूबर बॉबी कटारिया पर इनाम घोषित, पुलिस उसकी कुर्की के लिए वारंट हासिल करने की तैयारी में

यूट्यूबर बॉबी कटारिया पर इनाम घोषित करने के आदेश दिए गए है। डीजीपी अशोक कुमार ने जिला पुलिस को इस संबंध में निर्देशित किया है। जिले से 25 हजार रुपये तक इनाम घोषित हो सकता है। थाने से रिपोर्ट एसएसपी ऑफिस भेजी गई है।

देहरादून में ट्रैफिक रुकवाकर सड़क पर शराब पीने का आरोपी यूट्यूबर बॉबी कटारिया अंडरग्राउंड हो गया है। उसकी तलाश में देहरादून पुलिस ने कई जगह छापे मारे हैं। मगर, उसका कुछ पता नहीं चल सका है। उसने बुधवार को न्यायालय में भी संपर्क नहीं किया है।
<strong>youtuber Bobby kataria: यूट्यूबर बॉबी कटारिया पर इनाम घोषित, पुलिस उसकी कुर्की के लिए वारंट हासिल करने की तैयारी में </strong>
उसने मंगलवार को सरेंडर करने की इच्छा जताई थी। अगर कटारिया नहीं मिला तो उसकी कुर्की के लिए वारंट हासिल करने की तैयारी भी पुलिस कर रही है। किमाड़ी मार्ग की घटना में कटारिया के खिलाफ 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसे कई बार बुलाने के लिए नोटिस जारी किए गए, लेकिन वादा करने के बाद भी वह नहीं आया। इसके बाद कैंट पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल किया था। गत रविवार को कटारिया की तलाश में एसओजी और पुलिस की टीमें भेजी गई थीं। एसएचओ कैंट राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पुलिस ने उसके गुरुग्राम स्थित घर और ऑफिस पर छापे मारे थे। मगर, वह नहीं मिला। आरोपी की तलाश में दबिश जारी है। कटारिया की विदेश भागने की भी आशंका है। ऐसे में पुलिस उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने पर भी विचार कर रही है। चूंकि, दबिश में वह नहीं मिल रहा है तो जल्द ही कोर्ट में उसकी कुर्की के लिए भी अर्जी लगाई जाएगी। बता दें कि कटारिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता है। वह बॉडी बिल्डर है और एक प्रोटीन उत्पाद का ब्रांड एंबेसडर भी है। हाल ही में समाचार एजेंसी एनआई से बात करते हुए कटारिया ने कहा था कि मुझे यह भी याद नहीं है कि यह कब रिकॉर्ड किया गया था। हो सकता है ये मेरे शूट का हिस्सा हो। मैंने शराब का सेवन नहीं किया था और ये वीडियो उत्तराखंड का नहीं है।

और पढ़े  उत्तराखंड- घबराएं नहीं... आज बजेगा भूकंप का सायरन, हर माह की 9 तारीख को किया जाएगा परीक्षण
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…