गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन तक चले उत्तराखंड विधानसभा सत्र में अनुपूरक बजट समेत सभी 10 विधेयक पारित हो गए। बुधवार को सत्र के अंतिम दिन भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। विपक्षी विधायकों ने सदन के भीतर नारेबाजी करते हुए कागज फेंके और काले झंडे लहराए। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।
विपक्ष के हंगामे के बीच अनुपूरक बजट समेत सभी 10 विधेयक पारित, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच अनुपूरक बजट समेत सभी 10 विधेयक पारित कर दिए गए। विरोध जताते हुए विपक्षी विधायकों ने सदन के वेल में कागज फेंके। सदन में शोर-शराबे के बीच विधायी कार्यवाही पूरी की गई। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। इसके साथ ही विधानसभा सत्र की कार्यवाही समाप्त हो गई।
विनियोग विधेयक भी पारित
सदन में 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित होने के साथ ही विनियोग विधेयक भी पारित कर दिया गया। सदन में विपक्ष के शोर-शराबे के बीच बजट और विनियोग विधेयक पारित करने की प्रक्रिया पूरी हुई।
अनुपूरक बजट पारित
उत्तराखंड विधानसभा में 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित कर दिया गया। सदन में विपक्ष के शोर-शराबे और विरोध के बीच बजट पारित करने की प्रक्रिया पूरी हुई। सरकार ने अनुपूरक बजट में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए धनराशि का प्रावधान किया है।
अनुपूरक बजट पारित किया जा रहा
विधानसभा में विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट पारित किया जा रहा है। सदन में विपक्षी विधायकों का विरोध जारी रहने के दौरान बजट पारित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ी। अनुपूरक बजट में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों के लिए धनराशि का प्रावधान किया गया है।








