High Court उत्तराखंड: नैनीताल हाईकोर्ट ने किये जजों के तबादले,और इनका हुआ प्रमोशन, पढ़ें पूरी लिस्ट..

नैनीताल हाईकोर्ट ने सोमवार को कई जूनियर सिविल जजों को पदोन्नत किया है तो कई सिविल जजों (सीनियर डिविजन) के स्थानांतरण किए हैं। इनमें सिविल जज सीनियर डिविजन रुद्रप्रयाग श्वेता पांडे को इसी पद पर रुद्रपुर भेजा गया है। सिविल जज सीनियर डिविजन रुद्रपुर नाजिश कलीम को रुद्रपुर में ही फर्स्ट एडिशनल सिविल जज बनाया गया है।

फर्स्ट एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन रुद्रपुर रश्मि गोयल को वहीं पर द्वितीय एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन, सिविल जज जूनियर डिविजन डीडीहाट बीनू गुलयानी को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन पिथौरागढ़, सिविल जज जूनियर डिविजन पुरौला (उत्तरकाशी) नदीम अहमद को पदोन्नत कर तृतीय एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन पुद्रपुर, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट टनकपुर धर्मेंद्र साह को पदोन्नत कर एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन देहरादून, सिविल जज जूनियर डिविजन बाजपुर शहिस्ता बानो को पदोन्नत कर चतुर्थ एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन रुद्रपुर, सिविल जज जूनियर डिविजन देहरादून अनूप सिंह को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन कैडर, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हल्द्वानी शमा परवीन को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन कैडर, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हरिद्वार मंजू देवी को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन कैडर, सिविल जज जूनियर डिविजन हरिद्वार जयश्री राणा को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विकासनगर देहरादून सुमन को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रुड़की बुशरा कमल को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन, सिविल जज जूनियर डिविजन गंगोलीहाट सचिन कुमार को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन बनाया गया है।

और पढ़े  देहरादून: भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ के नाम से बना फर्जी फेसबुक अकाउंट
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…