उत्तराखंड: बर्फबारी के बाद बदल गया नजारा, बढ़ी रौनक…चोपता सहित कई पर्यटन स्थल सैलानियों से हुए गुलजार

 

 

शनिवार को मौसम खुलने के साथ ही लोग पर्यटक स्थलों का दीदार करने पहुंचे। बर्फ की चादर ओढ़े पहाड़ों और सफेद ढलानों पर पर्यटकों ने खूब आनंद लिया। विकासखंड के बेनीताल और कंथोलीसैंण में भारी संख्या में स्थानीय पर्यटक पहुंचे। कंथोलीसैंण कनुखल से करीब चार किमी की ऊंचाई पर स्थित बुग्याल है।

यहां पहुंचे स्थानीय राकेश नेगी ने बताया कि बेहतर ढलान वाले इस बुग्याल में बर्फबारी होने से इसकी सुंदरता कई गुना बढ़ गई है। शनिवार को यहां भारी संख्या में स्थानीय पर्यटक पहुंचे। वहीं गैरसैंण के दिवालीखाल, भराड़ीसैंण, चौरासैण, देवाल के वाण, लोहाजंग आदि स्थानों पर पर्यटकों की जमकर भीड़ रही।

विद्यालयों में अवकाश होने के चलते बच्चे भी बर्फ में खेलते दिखे। पर्यटक स्थलों में भीड़ के चलते स्थानीय दुकानों में भी जमकर भीड़ रही। होटलों में मैगी, चाउमीन, चाय, कॉफी आदि की जमकर ब्रिकी हुई। वहीं गांवों में बर्फ के चलते चारापत्ती, पेयजल, लकड़ी आदि की समस्या बनी रही।

Snowfall in Uttarakhand Photos: Snowfall Covers Chopta, Kedarnath, Yamunotri and Gangotri, Tourism Picks Up

पौड़ी जिले में हुई बर्फबारी के बाद मौसम ने करवट ले ली है। शनिवार सुबह से धूप खिलने के साथ ही आसमान साफ हो गया, जिससे लोगों ने ठंड से कुछ राहत महसूस की। बीते शाम हुई बर्फबारी के कारण जहां तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं अब धूप निकलने से जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होता नजर आ रहा है।

 

धूप खिलते ही स्थानीय लोग घरों से बाहर निकले और पहाड़ों पर जमी बर्फ के बीच सुहावने मौसम का आनंद लिया। बर्फ से ढकी पहाड़ियों और प्राकृतिक नजारों ने पूरे क्षेत्र को मनमोहक बना दिया। वहीं, बर्फबारी के बाद जिले में पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ गई है। बर्फ देखने और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए श्रीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटक पौड़ी पहुंचे।

और पढ़े  उत्तराखंड: हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी, CM ने जताया पीएम मोदी का आभार

 

इस दौरान टेका रोड, गंगोटी, अदवाणी, कल्जीखाल, बुआखाल, मांडाखाल, खिर्सू समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमी बर्फ को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ नजर आई। पर्यटकों ने बर्फ के बीच फोटो खिंचवाए और मौसम का जमकर आनंद लिया, जिससे स्थानीय बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। वहीं, बर्फबारी के कारण कई मोटर मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ था। स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से जेसीबी मशीनों के माध्यम से सड़कों पर जमी बर्फ हटाने का कार्य किया गया।

 

Snowfall in Uttarakhand Photos: Snowfall Covers Chopta, Kedarnath, Yamunotri and Gangotri, Tourism Picks Up

जनपद रुद्रप्रयाग की पूरी केदारघाटी और केदारनाथ धाम में पिछले 24 घंटों से हो रही भारी बर्फबारी के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। चारों ओर कई फीट बर्फ जमी हुई है और तापमान शून्य से नीचे चला गया है।

Snowfall in Uttarakhand Photos: Snowfall Covers Chopta, Kedarnath, Yamunotri and Gangotri, Tourism Picks Up
कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र में भी बर्फबारी होने से मंदिर परिसर और आसपास का इलाका पूरी तरह बर्फ से ढक गया है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए दृश्य बेहद आकर्षक बन गया है।
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…