देहरादून: शंकराचार्य के समर्थन में चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत, अपमान के विरोध में 31 जनवरी को दून में रैली

 

 

प्रयागराज माघ मेले में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के अपमान के विरोध में 31 जनवरी को देहरादून में रैली निकाल कर विरोध किया जाएगा। शुक्रवार को चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत व अन्य संगठनों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

चारधाम महापंचायत के मीडिया प्रभारी रजनीकांत सेमवाल ने बताया कि बैठक में संगठनों से जुड़े लोगों ने शंकराचार्य के अपमान की कड़ी निंदा की। कहा कि इस प्रकरण में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 31 जनवरी को गांधी पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकाली जाएगी।

 

जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा। सेमवाल ने कहा कि प्रयागराज की घटना से सनातन संस्कृति से जुड़े लोग आहत हैं। विरोध रैली का गौ क्रांति मंच, गौ सांसद, परशुराम अखाड़ा हरिद्वार, मूल निवास भू कानून समिति, युवा आह्वान, पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति, पहाड़ स्वाभिमान, देवभूमि युवा संगठन ने समर्थन किया।

 

बैठक में उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के महासचिव डॉक्टर बृजेश सती, गौ क्रांति मंच एवं गौ सांसद अनुसूया प्रसाद उनियाल, वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप चमोली चार धाम महापंचायत और केदार सभा एवं महापंचायत के उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी, मूल निवास भू कानून समिति संयोजक लूसुन तोड़रिया, युवा आह्वान के संस्थापक रोहित ध्यानी, पौड़ी बचाओ अभियान के नमन चंदोला, आशीष नौटियाल, महा पंचायत प्रवक्ता प्रशांत डिमरी, युवा स्वाभिमान सेना के पंकज उनियाल मौजूद रहे।

और पढ़े  नैनीताल-भीमताल-भवाली जाने वालों ध्यान दें: रविवार शाम चार से रात 10 बजे तक वाहनों की एंट्री बंद, व्यवस्था जारी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…