केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड, भारी बर्फबारी के बीच धाम की सुरक्षा संभाले हुए जवान

 

 

केदारघाटी सहित बाबा केदारनाथ धाम में शुक्रवार को हुई भारी बर्फबारी से तापमान माइनस में पहुंच गया है। ऐसे में भी इस उच्च हिमाच्छादित क्षेत्र जनजीवन शून्य, शरीर कंपा देने वाली कही फुट ऊंची बर्फ में भी जनपद पुलिस  और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान केदारनाथ धाम की सुरक्षा में लगे हुए हैं।

 

पुलिस बल और आईटीबीपी के जवान मंदिर परिसर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी बर्फ के बीच गश्त कर रहे हैं। इस समय धाम में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे गिर चुका है, लेकिन जवानों के मनोबल में कोई कमी नहीं आई है। बर्फबारी के कारण आवागमन के रास्तों पर जमा बर्फ को साफ करने और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए कार्य कर रहे हैं।

 

बारिश व बर्फबारी के बाद शनिवार को चटख धूप खिलने पर लोगों ने कड़ाके की ठंड में राहत की सांस ली। ऊंची चोटियों के साथ ही निचली चोटियां भी बर्फ से ढकी हैं। शनिवार को धूप की पहली किरण पड़ते ही हिमाच्छादित चोटियां धवल हो उठी। बदरीनाथ धाम में भी चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।

 

नंदानरगर का रामणी गांव, ज्योतिर्मठ का डुमक और दशोली विकास खंड के ईराणी सहित कई गांव अभी भी बर्फ से ढके हुए हैं। बदरीनाथ हाईवे के साथ ही मलारी हाईवे, चमोली-ऊखीमठ हाईवे, औली और रामणी क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़कें बर्फ जमीं होने से अभी भी छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खुल पाई हैं।

और पढ़े  अच्छी खबर: हरिद्वार को तीन रेल सेवाओं की सौगात, एक का हुआ विस्तार, 2 के संचालन काे मंजूरी

 

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…