नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद अब अप्रैल में फिल्म सिटी का होगा शिलान्यास, आएंगे फिल्मी सितारे

Spread the love

 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही यमुना सिटी के औद्योगिक क्षेत्र में बनने वाली फिल्म सिटी के शिलान्यास की कवायद भी शुरू हो गई है। अप्रैल में फिल्म निर्माता बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप के जरिये फिल्म सिटी के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए बोनी कपूर लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे और उनका समय मिलते ही शिलान्यास की तिथि निर्धारित कर दी जाएगी।

 

नोएडा एयरपोर्ट के लोकार्पण समारोह में आयोजित पीएम की जनसभा में मौजूद बोनी कपूर ने बताया कि एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होते ही फिल्म सिटी की कनेक्टिविटी मुंबई और अन्य शहरों से हो जाएगी इसलिए अब फिल्म सिटी के निर्माण का काम अप्रैल में ही शुरू कर दिया जाएगा। निर्धारित क्षेत्र में स्टूडियो के निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे और नई फिल्मों के लिए सेट भी तैयार किए जाएंगे जिससे फिल्मों के निर्माण का किया जा सके।

फिल्म स्टूडियो और फिल्म स्कूल के लिए हुआ टेंडर
बोनी ने बताया कि फिल्म सिटी के निर्माण के लिए टेंडर किया जा चुका है। 15 अप्रैल को टेंडर का परिणाम आ जाएगा। फिल्म सिटी में स्टूडियो और फिल्म स्कूल के निर्माण का काम किया जाएगा। अप्रैल में शिलान्यास के बाद युद्ध स्तर पर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

अप्रैल में होगी अगली फिल्म की शूटिंग
बोनी कपूरी फिल्म ने फरवरी में अपनी पहली फिल्म की शूटिंग यमुना सिटी के फिल्म सिटी में की थी। उन्होंने बताया कि अब उनकी अगली फिल्म का शेड्यूल भी तय हो गया है और अप्रैल में ही शूटिंग शुरू हो जाएगी। अगली फिल्म की शूटिंग के लिए जल्द ही सेट तैयार करने का काम भी शुरू हो जाएगा।

सात हजार सुरक्षाकर्मी तैनात रहे, हर आम-खास पर नजर
लोकार्पण और पीएम की जनसभा कार्यक्रम के मद्देनजर करीब जिल में करीब सात हजार सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। इसमें पीएम की एसपीजी, एनएसजी, सुरक्षा एजेंसियों, अर्द्ध सैनिक बल, केंद्रीय बल के साथ 4000 से ज्यादा राजपत्रित और अराजपत्रित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। सभी को निर्देश दिए गए थे कि जनसभा में आने वाले लोगों को पूरी सुविधा के साथ यहां तक पहुंचाया जाए। अधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट की ओर जाने वाले लिंक रोड पर आमजनों की मदद करती नजर आई।

और पढ़े  चीन को अमेरिकी टैरिफ से बचने में मदद कर रहे भारत समेत 40 देश, अमेरिका ने लगाया गंभीर आरोप

Spread the love
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: दरगाह के पास ढलान पर बेकाबू हुई बस ने 9 को रौंदा, 3 की मौत

    Spread the love

    Spread the loveझालावाड़ जिले के भीमसागर के नजदीक धार्मिक स्थल पातलापीर पर शनिवार रात एक निजी बस की चपेट में आने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में कुल…


    Spread the love

    गिरफ्तार: कुंडली में 310 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया तस्कर चिडी, लोअर की जेब से मिला ये सामान

    Spread the love

    Spread the loveसोनीपत में क्राइम यूनिट गन्नौर ने कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित निफ्टम चौक के पास से एक  नाइजीरियन को 310 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नशीले…


    Spread the love