पीएम किसान सम्मान निधि: मोदी ने जारी की 24वीं किस्त,ऐसे चेक करें आपके बैंक खाते में आए 2000 रुपये या नहीं

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी गई है। आपके खाते में 2000 रुपये पहुंचने वाले हैं और खाते में क्रेडिट होने का मैसेज भी मिलने वाला है। 24वीं किस्त जारी करने के लिए गुजरात के बनासकांठा में कार्यक्रम आयोजित किया गया, यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया। पीएम ने 18,690 करोड़ से अधिक की राशि 24वीं किस्त के रूप में 9.34 करोड़ से अधिक किसानों को हस्तांतरित की।

 

 

किसान योजना की बेनेफिशियरी लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?

  • इसके लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • फिर यहां पर Beneficiary List पर क्लिक करना है
  • इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव चुन लें
  • अब आप देखेंगे कि पूरे गांव की लिस्ट स्क्रीन पर आ गई है
  • ऐसे में आप इसमें अपना नाम चेक कर सकते हैं

 

 

बैंक खाते में नहीं आई 24वीं किस्त, तो स्टेटस चेक करें

  • स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं
  • यहां Know Your Status वाले विकल्प पर क्लिक करें
  • इसके बाद अपना Registration Number दर्ज करें और फिर कैप्चा भरें और आगे बढ़ें
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP के जरिए वेरिफिकेशन करें
  • इसके बाद स्क्रीन पर लैंड सीडिंग, ई-केवाईसी और आधार सीडिंग का स्टेटस दिखेगा
  • अगर ये सब पूरे हुए दिख रखे हैं तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है

 

 

कितने किसानों को मिली पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त?

  • आज जारी हो चुकी पीएम किसान योजना 24वीं किस्त के तहत 9.34 करोड़ लाभार्थी किसानों को लाभ मिला
  • इसेक लिए 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई
और पढ़े  नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?: दिवाली, भैया दूज से लेकर छठ तक... देखें छुट्टियों की पूरी सूची

PM Kisan 24 Kist Kab Aayegi: कैसे चेक करें आपको मिली है 24वीं किस्त या नहीं?

  • किस्त जारी होने के बाद सरकार और बैंक की तरफ से मैसेज आते हैं जिसे देखकर आप जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिला है
  • अगर किसी कारण मैसेज नहीं आया है तो आप यूपीआई, नेट बैंकिग आदि से किस्त के पैसे चेक कर सकते हैं
  • अगर आप ऑनलाइन बैंकिंग इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो नजदीकी एटीएम या बैंक जाकर आप ये चेक कर सकते हैं कि आपको किस्त मिली है या नहीं

 

क्या बोले पीएम मोदी?

  • पीएम मोदी ने कहा कि पीएम किसान योजना के खातों में 24वीं किस्त पहुंच रही है
  • इससे किसानों को आर्थिक मदद मिलती है
  • 4 लाख करोड़ रुपये सीधे छोटे किसानों के बैंक खातों में पहुंचे हैं
  • Related Posts

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: सोनीपत से अमन गिरफ्तार, केस में अब तक हो चुकीं 12 गिरफ्तारियां

    अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। यह इस मामले में कुल 12वीं गिरफ्तारी है। मुंबई पुलिस ने सोनीपत के रोहणा गांव से अमन…

    आज किसानों के खाते में आएगी सम्मान निधि की किस्त 24वीं किस्त,खुद PM मोदी रिलीज करेंगे 2-2 हजार रुपये

    24वीं किस्त में करोड़ों किसानों को लाभ पीएम किसान योजना की आज 24वीं किस्त होगी, तो करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म हो जाएगा 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि…