कुछ देर में PM आवास में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ प्रधानमंत्री मोदी करेंगे रात्रि भोज,प्रधानमंत्री आवास पर PM मोदी ने पुतिन का किया स्वागत

Spread the love

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच गए हैं। वे दिल्ली में पीएम मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह यात्रा केवल कूटनीतिक औपचारिकता नहीं बल्कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों में भारत-रूस संबंधों के नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।

 

 

 

मित्र राष्ट्रपति पुतिन स्वागत- पीएम मोदी

पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच प्रधानमंत्री आवास में बैठक जारी है। वहीं इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का सात लोक कल्याण मार्ग पर स्वागत किया। पीएम मोदी ने इसके साथ कुछ तस्वीरें भी साझा की है।

 

भारत में आपका स्वागत है- पुतिन के दौरे पर विदेश मंत्रालय का पोस्ट

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, उन्होंने लिखा, ‘भारत में आपका स्वागत है! रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत की राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। इस यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भारत और रूस अपनी रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

 

अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है- पीएम मोदी

रूसी राष्ट्रपति का स्वागत करने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा- मुझे अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का दिल्ली में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। मैं आज शाम और कल हमारी बैठकों को लेकर आशान्वित हूं। भारत और रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है; इससे हमारे लोगों को अपार लाभ हुआ है।

और पढ़े  राजस्थान- स्कूल देखने पहुंचे CJP कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की, बोले- ‘BJP के गुंडों ने किया विरोध’

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़ से तबाही: 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी पर्यटक लापता,7 की मौत, कई गांव तबाह

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें सात लोगों की शव मिले हैं। वहीं, 384 यात्रियों लापता है, जिनमें 291 विदेशी नागरिक…


    Spread the love

    दिल्ली लक्ष्मी योजना: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिला उपहार, cm रेखा ने सौंपा 2500 रुपये का लाभार्थी पत्र

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली की महिलाओं के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा घोषित दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ मिलने का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 26…


    Spread the love