पंचायत सहायक बनने के बाद पत्नी ने छोड़ा साथ, प्रेमी ने कहा- रिवाल्वर से उड़ा दूंगा खोपड़ी

Spread the love

 

यूपी के सोनभद्र जिले के करमा थानाक्षेत्र के एक गांव में पंचायत सहायक बनने के बाद विवाहिता ने पति का साथ छोड़ दिया। पत्नी के अवैध संबंध उजागर होने पर पति ने तलाक मांगा। प्रेमी ने पति की कनपटी पर रिवाल्वर सटाते हुए खोपड़ी उड़ा देने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

 

पीड़ित युवक ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। पत्नी पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत है। वह पिछले साल  छत से गिर गया था। छह-सात माह तक बेड पर रहा। इस बीच उसकी पत्नी का संबंध मुजफ्फरनगर के एक युवक से हो गए।

दोनों ने अपने संबंध भी स्वीकार कर लिए। पत्नी ने कहा कि वह उसके साथ नहीं रहेगी। उसने तलाक देने के लिए कहा। इस बात से प्रेमी भड़क उठा और उसे जान से मारने की धमकी दी।

महिला का कहना है कि पति शराब, गांजा पीता है। मना करने पर ससुराल वालों के साथ उसे पीटता है। पति गलत आरोप लगा रहा है। वह बच्चों के साथ मायके में रह रही है।


Spread the love
और पढ़े  जिंदा हु मै- जीते-जी अपनी तेरहवीं, 1900 लोगों को 'भोज' का न्योता, वजह सुनकर भर आएंगी आंखें, पढ़ें...
  • Related Posts

    भीषण हादसा: बड़ा बाइपास पर खड़े टैंकर से टकराई कार, 5 लोगों की मौत, बच्चों समेत तीन घायल

    Spread the love

    Spread the loveबरेली के सीबीगंज में रविवार शाम करीब पांच बजे बड़ा बाइपास पर दर्दनाक हादसा हो गया। परधौली तिराहे के समीप बाइपास पर खड़े टैंकर से बोलेरो कार टकरा गई। इसी…


    Spread the love

    अयोध्या- आचारी मंदिर में भगवान का अभिषेक करती हैं सूर्य की किरणें

    Spread the love

    Spread the love      रामनगरी में जहां रामनवमी के अवसर पर राम मंदिर में सूर्य तिलक की विशेष व्यवस्था होती है, वहीं शहर के प्राचीन आचारी मंदिर में प्रकृति…


    Spread the love