भीषण हादसा: बड़ा बाइपास पर खड़े टैंकर से टकराई कार, 5 लोगों की मौत, बच्चों समेत तीन घायल

रेली के सीबीगंज में रविवार शाम करीब पांच बजे बड़ा बाइपास पर दर्दनाक हादसा हो गया। परधौली तिराहे के समीप बाइपास पर खड़े टैंकर से बोलेरो कार टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आई बाइक कार में घुस गई। दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।घायलों की हालत नाजुक बताई गई है।

 

बड़ापास पर खड़ा था दुर्घटनाग्रस्त टैंकर 
बताया गया है कि शनिवार को इसी जगह पर शीरे से भरे टैंकर और रोडवेज बस की टक्कर हो गई थी। घटना के बाद से दुर्घटनाग्रस्त टैंकर मौके पर ही खड़ा था। नतीजन रविवार को एक और हादसा हो गया, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

 

 

दो मृतकों की हुई पहचान 
बाइक पर अटा कायस्थान निवासी 45 साल के साहबजाद खां और 65 साल के मुम्तत्याज खां बैठे थे। दोनों ही बाइक से तालाब में मछली पकड़ने जा रहे थे। हादसे में इन दोनों की ही मौत हो गई। इसके साथ ही बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में बच्चों समेत तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। इनमें कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई गई है। कार सवार मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़े  अयोध्या- निषाद छात्रावास पर कथित कब्जे को लेकर निषाद समाज में आक्रोश, विधायक को सौंपा ज्ञापन
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…