Weather: UP में आज से थमेगी पछुआ की रफ्तार, गर्मी दिखाएगी अपना रंग, कई जिलों में पारा 33 डिग्री के पार

त्तरप्रदेश में मौसम ने अब पूरी तरह करवट ले ली है। बुधवार से अधिकतम तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के संकेत हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने की संभावना है।

इससे पहले मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन भर तेज धूप रही। रूखी पछुआ हवाओं ने गर्मी का अहसास और बढ़ा दिया। मौसम विभाग के अनुसार, इन हवाओं की रफ्तार 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई। इससे वातावरण में शुष्कता बनी रही।

तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी देखी गई। झांसी प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहपुर, वाराणसी और आगरा में भी पारा 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में दोपहर के समय धूप तीखी रही। इससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बुधवार से पछुआ हवाओं की रफ्तार में कमी आएगी। हालांकि अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के संकेत हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने की संभावना है।

और पढ़े  अयोध्या- प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण करते समाजसेवी सुरेश यादव
  • Related Posts

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…

    मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात

    मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। 44 सील भवनों में से बुधवार को छह भवनों पर…