पंचायत सहायक बनने के बाद पत्नी ने छोड़ा साथ, प्रेमी ने कहा- रिवाल्वर से उड़ा दूंगा खोपड़ी

 

यूपी के सोनभद्र जिले के करमा थानाक्षेत्र के एक गांव में पंचायत सहायक बनने के बाद विवाहिता ने पति का साथ छोड़ दिया। पत्नी के अवैध संबंध उजागर होने पर पति ने तलाक मांगा। प्रेमी ने पति की कनपटी पर रिवाल्वर सटाते हुए खोपड़ी उड़ा देने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

 

पीड़ित युवक ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। पत्नी पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत है। वह पिछले साल  छत से गिर गया था। छह-सात माह तक बेड पर रहा। इस बीच उसकी पत्नी का संबंध मुजफ्फरनगर के एक युवक से हो गए।

दोनों ने अपने संबंध भी स्वीकार कर लिए। पत्नी ने कहा कि वह उसके साथ नहीं रहेगी। उसने तलाक देने के लिए कहा। इस बात से प्रेमी भड़क उठा और उसे जान से मारने की धमकी दी।

महिला का कहना है कि पति शराब, गांजा पीता है। मना करने पर ससुराल वालों के साथ उसे पीटता है। पति गलत आरोप लगा रहा है। वह बच्चों के साथ मायके में रह रही है।

और पढ़े  UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…