हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर हादसा: मणिमाई मंदिर के पास चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

रिद्वार-देहरादून मार्ग पर मणिमाई मंदिर से करीब 200 मीटर आगे एक चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

पुलिस के अनुसार, डायल 112 के माध्यम से सूचना मिलने पर चौकी हर्रावाला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। वहां कार आग की लपटों में घिरी हुई मिली। सूचना पर फायर सर्विस की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रभारी निरिक्षक राकेश गुसाई ने कहा कि जानकारी जुटाने पर  पता चला कि कार हिमांशु जोशी पुत्र नरेश चंद्र, निवासी 14/01 लक्ष्मी रोड, डालनवाला, देहरादून चला रहे थे।
वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था। हिमांशु जोशी सुरक्षित रूप से कार से बाहर निकल आए थे। चालक ने पुलिस को बताया कि चलते समय वाहन में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। पुलिस के अनुसार, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में लंपी रोग की दस्तक, 21 सैंपल पॉजिटिव, 635 संदिग्ध मामले, अब तक एक बछड़े की हो चुकी मौत
  • Related Posts

    रुड़की: खतरे से एक घंटे पहले मिलेगा अलर्ट, चमोली में ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए स्वदेशी तकनीक तैयार

    केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई), रुड़की चमोली जिले के वसुंधरा ताल में अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित करेगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे पहले सीबीआरआई द्वारा…

    हरिद्वार: पुलिस महकमे में फेरबदल, 9 दरोगाओं के हुए तबादले, नगर समेत कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी

    एसएसपी हरिद्वार ने नौ उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। जीडी भट्ट को कोतवाली नगर से कोतवाली भगवानपुर का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। नंद किशोर ग्वाड़ी को रानीपुर से कोतवाली…