नया घर बनाने के दौरान हुआ हादसा, कच्चे मकान की ढही दीवार, मलबे के नीचे दबने से 2 की मौत

Spread the love

डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के आसेला गांव में नया मकान बनाने के दौरान पुराने कच्चे मकान की दीवार गिराते समय अचानक दीवार ढह जाने से मकान मालिक और एक मजदूर मलबे में दब गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है।

जानकारी के अनुसार मनीष रोत निवासी आसेला रोत फला ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि गांव में उसके पुराने कच्चे मकान को गिराने का कार्य चल रहा था। उसके पिता कांतिलाल रोत (60) दीवार गिरवाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान मजदूर गौतमलाल (50) पुत्र धुला रोत निवासी आसेला दीवार के नीचे की मिट्टी निकाल रहा था। तभी करीब 15 फीट ऊंची मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इससे कांतिलाल और गौतमलाल दोनों मलबे के नीचे दब गए।

 

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और मलबा हटाने में जुट गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया और तुरंत हरिदेव जोशी राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।


Spread the love
और पढ़े  गोवा माइनिंग घोटाला: ED ने सिंगापुर तक फैली 1,023 करोड़ की संपत्ति की जब्त, 5,237 करोड़ की 'काली कमाई' का दावा
  • Related Posts

    ब्रिटिश PM स्टार्मर ने इस्तीफा दिया,पद छोड़ने के बाद कहा- देश हित में फैसला

    Spread the love

    Spread the loveब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पद छोड़ने के बाद उन्होंने कहा कि यह फैसला देश हित में लिया गया है। बीते 10…


    Spread the love

    बंगाल में BJP सरकार का पहला बजट: डीए 38% हुआ, 70 हजार पद भरे जाएंगे

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने आज अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। विधानसभा में बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री स्वपन…


    Spread the love