Gold Silver Price अपडेट- चांदी ने तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड, कीमत 4 लाख के पार, जानें गोल्ड…

गर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपको चौंका सकती है। सोने और चांदी की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। भारत से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक कीमती धातुओं में ऐसी तेजी देखने को मिल रही है, जैसी पहले कभी नहीं दिखी।

 

भारत में सोना 1.71 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है, जबकि चांदी चार लाख रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर कारोबार कर रही है। बाजार में चर्चा है कि अगर यही रुझान जारी रहा, तो आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं।

 

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में रिकॉर्ड तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 5,591.61 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। स्पॉट गोल्ड 2.1% की तेजी के साथ 5,511.79 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। सोना इस सप्ताह अब तक 10% से अधिक चढ़ चुका है और सोमवार को पहली बार 5,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार किया था।

चांदी भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। स्पॉट सिल्वर 118.061 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी, जबकि सत्र के दौरान इसने 119.34 डॉलर प्रति औंस का नया ऑल-टाइम हाई छुआ।

 

भारतीय बाजार में भी ऐतिहासिक उछाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को सोना 1,66,355 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी 3,86,530 रुपये प्रति किलो के पर पहुंच गई।

सर्राफा बाजार का हाल

दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बुधवार को चांदी 15,000 रुपये महंगी होकर 3.85 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। यह लगातार तीसरा दिन था जब चांदी में बड़ी तेजी दर्ज की गई। इससे पहले 26 जनवरी को चांदी के भाव में 40,500 रुपये की भारी छलांग लगी थी। सोना भी पीछे नहीं रहा। 99.9% शुद्धता वाला सोना बुधवार को 5,000 रुपये की तेजी के साथ 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया।

और पढ़े  भारतीय युद्धपोत से भिड़ा पाकिस्तानी जहाज: दिल्ली से लेकर इस्लामाबाद तक हलचल, भारत ने पाक राजनियक को किया तलब

तेजी के पीछे बड़े कारण

1. अमेरिकी फेडरल रिजर्व का संकेत
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को तटस्थ रखा। फेड चेयर जेरोम पॉवेल ने कहा कि महंगाई अभी भी 2% के लक्ष्य से ऊपर है। इससे बाजार में अनिश्चितता बढ़ी और निवेशकों ने सोने का रुख किया।

 2. अमेरिका-ईरान तनाव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से परमाणु समझौते पर बातचीत की अपील की और चेतावनी दी कि भविष्य में सैन्य कार्रवाई और कठोर हो सकती है। इसके जवाब में ईरान ने अमेरिका, इस्राइल और उनके सहयोगियों पर जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस तनाव ने सोने की मांग को और मजबूत किया।

3. क्रिप्टो कंपनियों का सोने में निवेश
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिप्टो कंपनी टेदर (Tether) अपने पोर्टफोलियो का 10-15% हिस्सा भौतिक सोने में निवेश करने की योजना बना रही है। इससे सोने की कीमतों को अतिरिक्त समर्थन मिला।

 4. डॉलर में कमजोरी
अमेरिकी डॉलर में गिरावट से सोने और चांदी की कीमतों को मजबूती मिली।

 5. चांदी की अलग कहानी
चांदी की कीमतों में तेजी का कारण सोने के मुकाबले सस्ता विकल्प, आपूर्ति में कमी और तेजी से बढ़ती खरीदारी है। इस साल अब तक चांदी की कीमतों में 60% से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…